Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गांजा तस्करों सहित लाखों का माल बरामद-पुलिस को मिली बड़ी सफलता.!

फतेहपुर:गांजा तस्करों सहित लाखों का माल बरामद-पुलिस को मिली बड़ी सफलता.!
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर

सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाके से पुलिस ने दो गांजा तस्करों की गांजे की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: ज़िले की पुलिस को उस वक़्त बड़ी सफलता हाँथ लगी जब दो गांजा तस्कर क़रीब 59 किलो गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-भट्ठा मालिक का अपने ही घर के अंदर हुआ बेरहमी से क़त्ल..आरोप भाई के पूरे परिवार पर.!

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाक़े में बीती रात पुलिस की स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर राधानगर इलाक़े में छापेमारी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस गैंग का मुख्य सरगना पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया।पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों शातिरों के पास से स्वाट टीम ने क़रीब 59 किलो गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है।

लाखों में है गांजे की कीमत...

पुलिस के अनुसार पकड़ी गई इस गांजे की कीमत लाखों रुपए में है। साथ ही पुलिस को यह भी पता चला है कि पकड़े गए दोनों शातिर अपने फ़रार तीसरे साथी के साथ मिलकर दूसरे प्रान्तों से गांजा लेकर आते थे और जिसे-ज़िले में अवैध तरीक़े से सप्लाई कर लाखों की कमाई करते थे।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को पड़ा भारी..पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा.!

पुलिस की पूछताछ में शातिरों ने यह भी बताया कि गांजे का अवैध काम वो पिछले कई वर्षों से कर रहे थे।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी...

स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने मिलकर जिस तरह से गांजे के दो बड़े तस्करों को गिरफ़्तार कर भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी की है उससे कंही न कंही जिले की पुलिस के नाम एक बड़ा गुड वर्क अंकित हो गया है।और इस गुड वर्क का श्रेय ज़िले के कप्तान और सीओ सिटी के साथ-साथ स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस को जाता है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us