Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सवारियों से भरी बस को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर..!

फतेहपुर:सवारियों से भरी बस को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ललौली थाना क्षेत्र अंर्तगत शनिवार सुबह एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।जिसके चलते बस के परखच्चे उड़ गए..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बस में ड्राइवर सहित क़रीब 35 लोग सवार थे।अचानक बस में एक जोरदार झटका लगा और अफरा तफ़री मच गई।घटना शनिवार सुबह क़रीब 8:15 बजे की है। (Fatehpur road accident in lalauli)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सड़क हादसे में पति की मौत..पत्नी व साली सुरक्षित..सात दिन पहले हुई थी शादी..!

जानकारी के अनुसार कमासिन बाँदा से वाया ललौली,बिंदकी होते हुए कानपुर जाने वाली प्राइवेट बस शनिवार सुबह रोज की भांति क़रीब 6 बजे कमासिन से सवारियां लेकर आ रही थी।लेक़िन बस जब ललौली थाना क्षेत्र चंदौरा मोड़ के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिसके चलते बस बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई।इस हादसे में बस का ड्राइवर शिवप्रसाद(45) और दो यात्री संजय विश्वकर्मा(35)  औऱ मोनू (20) गम्भीर रूप से चोटिल हो गए।जबकि कई अन्य यात्रियों को भी मामूली चोंटे आईं।

कोहरा बना हादसे की वजह!

आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था।जिसके चलते सड़कों पर रोशनी कम थी।बताया जा रहा है कि रोशनी कम होने के बावजूद ट्रक का ड्राइवर तेज़ रफ़्तार से ट्रक चला रहा था जिसके चलते ये हादसा हो गया।बस में टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर फ़रार हो गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us