Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दर्दनाक मुक़ाम पर ख़त्म हो गई आज एक और प्रेम कहानी!दोंनो के मुँह से झाग निकल रहा था।

मौक़े पर जमा फीड फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

हथगाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह युवक और युवती के शव मिलने से इलाक़े में हड़कम्प मच गया।मरने वाले युवक व युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं पढें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाने वालो को जब लगता है कि समाज की बंदिशों के चलते वह साथ जी नहीं पाएंगे तो अक्सर ऐसे प्रेमी जोडें साथ मे मौत को गले लगा आपस में किया गया साथ मरने का वादा पूरा कर लेते हैं और ऐसी प्रेम कहानियों का दर्दनाक अंत हो जाता है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर:बेहटा बवाल-किसने लिखी बवाल की पटकथा.?ढाई दशक बाद फ़िर से बेहटा में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश.!

ऐसा ही एक मामला गुरुवार को जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ जहां आज सुबह गाँव के बाहर नहर किनारे एक युवक व युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौसपुर गाँव की रहने वाली एक युवती का उसी गाँव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेक़िन परिजनों को इसकी भनक नहीं थी।युवती के घर वालों की माने तो बुधवार देर शाम युवती अपने घर से शौच क्रिया के बहाने जंगल की ओर चली गई जब वह काफ़ी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन परिजनों द्वारा की गई लेक़िन रात में ही यह पता चला कि गाँव का ही रहने वाला एक युवक भी देर शाम से अपने घर से ग़ायब हैं इसके बाद कई लोगों ने मिलकर रात भर दोनों की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

ये भी पढ़े-यूपी:जमीनी विवाद में दो पक्षों के खूनी संघर्ष में 9 की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल!

आज सुबह जब गाँव के कुछ लोग शौच क्रिया के लिए गाँव के बाहर से बह रही नहर किनारे पहुंचे तो देखा कि कथित प्रेमी व प्रेमिका के शव पड़े हुए हैं।इसके बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों शवों के मुंह से निकल रहा था झाग..

गौसपुर गाँव मे मिले युवक व युवती के मुंह से झाग निकल रहा था।जिसको देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी है। घटनास्थल पर पहुंचे हथगाम थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम द्रष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का लग रहा है।लेक़िन मामला दर्ज करके घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

18 Jul 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं....
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Follow Us