Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:बिजली विभाग और विजलेंस के छापे से थर्राए गांव..बाईस लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा..चोरी से कर रहे थे ये कारनामें.!

फ़तेहपुर:बिजली विभाग और विजलेंस के छापे से थर्राए गांव..बाईस लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा..चोरी से कर रहे थे ये कारनामें.!
Fatehpur news फ़ोटो युगान्तर प्रवाह।

सोमवार को बिजली विभाग और विजलेंस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बड़े पैमाने पर हो रही विधुत चोरी को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर सोमवार को बिजली विभाग ने बड़े पैमाने पर छापेमारी कर विधुत चोरी कर रहे लोगों के विरुद्ध मुकदमें दर्ज करवाए।विभाग की विजलेंस टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही से विधुत चोरी कर रहे लोगों के बीच हड़कम्प मच गया है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:चलती ट्रेन की अचानक खुल गई कपलिंग..टला बड़ा हादसा..जाने कहां जा रही थी ट्रेन.!

जानकारी के अनुसार सोमवार को मलवां विकास खण्ड क्षेत्र के सौंरा बिजली उपकेंद्र के अंर्तगत आने वाले गाँवो में विजलेंस और बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी को पकड़ा।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में मुकदमा..!

सोमवार को हुई इस छापेमार कार्यवाही में कुल 6 निजी नलकूल संचालको और क्षेत्र के ही जगदीशपुर, चखेड़ी, भैसाही गाँव के 16 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी और बकाए के चलते काटी गई लाइन को पुनः जोड़ लेने के आरोप में विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई।

जिन 6 निजी नलकूल संचालको के विरुद्ध हुई FIR

मुनीम यादव पुत्र गोविंद सिंह निवासी प्रेमनगर रावतपुर ब्लाक मलवां और इसी गांव के ही रहने वाले हरि प्रसाद पुत्र छेदा सिंह।इनके अलावा धर्मेंद्र सिंह परिहार उर्फ़ भूरा निवासी सहिली मलवां,शिवनरायन पुत्र सुभान निवासी धरमपुर मलवां, प्रीतम पुत्र राजबहादुर निवासी धरमपुर मलवां,देवी दयाल पुत्र रामलाल निवासी रावतपुर तेलियानी।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पेड़ पर किसान का शव लटकता देख इलाके में मचा हड़कंप..!

विधुत चोरी पर कार्यवाही करने वाली टीम में शामिल आशीष शुक्ला जेई सौरा,ब्रजेश कुमार मिश्रा इंस्पेक्टर विजलेंस और अभय यादव जेई विजलेंस ने बताया कि उक्त विधुत चोरी में संलिप्त लाइनमैन और ठेकेदार के विरुद्ध भी विभागीय जांच की सिफारिश की गई है।इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त लाइन खम्भे, तार एवं ट्रांसफार्मर को भी जब्त किया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us