Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गेस्ट हाउस मालिक का कार के अंदर मिला रक्त रंजित शव,हत्या की आशंका..बग़ल में पड़ा था कट्टा.!

फतेहपुर:गेस्ट हाउस मालिक का कार के अंदर मिला रक्त रंजित शव,हत्या की आशंका..बग़ल में पड़ा था कट्टा.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवा व्यवसायी का खून से लथपथ शव उसकी ही कार के अंदर आज दोपहर में बरामद हुआ..पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पढें..

फतेहपुर:गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गाँव हुए डबल मर्डर को लेकर ज़िले में सनसनी फैली हुई है।इसी बीच बुधवार दोपहर को ही खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवा व्यवसायी का खून से सना हुआ शव कार के अंदर मिलने से पुलिस के हाँथ पैर फूल गए। khaga murder mystery

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पति के सिर पर सवार था खून..पहले पत्नी को काट डाला..फिर साली और सास पर हमला..गुस्साए लोंगो ने पीट पीट कर मार डाला.!

जानकारी के अनुसार खागा क़स्बे के अयोध्या मन्दिर के पास रहने योगेंद्र सिंह yogendra singh (28) पुत्र यशंवत सिंह का क़स्बे के नौबस्ता रोड पर सुमन गेस्ट हाउस नाम का एक प्रतिस्ठान।इस गेस्ट हाउस के संचालन की जिम्मेदारी योगेंद्र सिंह के ही कंधों पर थी।बुधवार दोपहर इसी गेस्ट हाउस के अंदर योगेंद्र सिंह का शव उनकी ही क्रेटा कार के अंदर मिला।शव के पास में ही एक 315 बोर का देशी कट्टा पड़ा हुआ था।

बीती रात घर नहीं लौटा था योगेंद्र..

परिजनों ने बताया कि बीती रात योगेंद्र सिंह घर नहीं लौटा तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की।बुधवार दोपहर जब हम लोग योगेंद्र की खोज करते हुए गेस्ट हाउस पहुंचे तो योगेंद्र की कार खड़ी हुई थी जब कार के पास जाकर देखा गया तो गाड़ी के अंदर ही योगेंद्र का शव दिखा।जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंचे खागा सीओ अंशुमान मिश्रा ने बताया कि आज दोपहर क़रीब 1:30 बजे परिजनों ने सूचना दी थी।जिसके बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(Fatehpur news)परिजनों की तरफ़ से तहरीर दी गई है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है मौक़े पर फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य जुटा घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

हत्या या आत्महत्या चर्चाओं का बाज़ार गर्म..!

गेस्ट हाउस संचालक उसकी ही कार के अंदर रक्त रंजित शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई।पूरे इलाके में शव मिलने को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।परिजनों ने हत्या की आशंका जरूर जाहिर की है।लेक़िन उन्होंने किसी भी तरह की दुश्मनी से इंकार किया है।परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में भी किसी के ऊपर आरोप नहीं लगाए गए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us