Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सहकारिता मंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत..NH2 जाम..!

फतेहपुर:सहकारिता मंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत..NH2 जाम..!
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस

फतेहपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे एक स्थानीय भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हो गई मौत के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके चलते घण्टो Nh2 जाम रहा.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: ट्रक चालकों की मनमानी से हर रोज फतेहपुर में कोई न कोई सड़क हादसे का शिकार होकर असमय काल के गाल में समा रहा है।
ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग का है जहाँ शनिवार दोपहर फतेहपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के कार्यक्रम में  शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे बिंदकी निवासी भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान में बिंदकी सहकारी समिति के अध्यक्ष कामता पटेल(50) को Nh2 पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।जिसके चलते कामता पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया जिसे पुलिस ने मलवा थाने के क़रीब पकड़ लिया है।

पूर्व मंत्री ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप...

घटना स्थल में मौजूद पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह पटेल ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि कामता पटेल वर्तमान में बिंदकी सहकारी समिति के अध्यक्ष थे।पूर्व मंत्री ने स्थानीय पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हादसा होने के बाद क़रीब 1 घण्टे बाद पुलिस मौके पर पहुंची,उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपी ट्रक चालक जो कि शराब के नशे में धुत था उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

25 जनवरी को हैं बेटे की शादी..

सड़क हादसे का शिकार हुए कामता पटेल के बेटे की शादी आगामी 25 जनवरी है और तिलक का कार्यक्रम 17 जनवरी को है।इस ह्रदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us