Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ विकास..पेड़ से बांधकर हुई पिटाई..हालत गम्भीर.!

फतेहपुर:मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ विकास..पेड़ से बांधकर हुई पिटाई..हालत गम्भीर.!

बिंदकी कोतवाली अंतर्गत बिंदकी क़स्बे में कथित रूप से चोरी और मारपीट करने के आरोप में एक युवक की सम्प्रदाय विशेष के लोगों ने पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी,इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पिछले कुछ वर्षों से जिस तरह से भीड़ हिंसा की घटनाएं देश भर में बढ़ी हैं।वह चिंता का विषय है।ताज़ा मामला यूपी के फतेहपुर ज़िले का है जहाँ सम्प्रदाय विशेष की भीड़ ने विकास यादव नाम के एक लड़के की कथित तौर पर मारपीट व चोरी करने के आरोप में पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी।पिटाई से घायल हुए युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।और उसका इलाज कानपुर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

ये भी पढ़े-चिता में रखी लकड़ी चली दनादन..दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट.!

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को बिंदकी क़स्बे के बजरिया मोहल्ला स्थित एक आटा चक्की में आटा लेने आए विकास यादव निवासी ठठराही बिंदकी कस्बा का चक्की संचालक सफी मोहम्मद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।और दोनों के बीच मारपीट हो गई जिसके बाद संचालक ने शोर मचा दिया और आरोप लगाया कि उक्त विकास नाम के युवक ने कट्टे के बल पर उसके साथ लूटपाट और मारपीट की।मौक़े पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे केस को उलट दिया..

सोमवार को हुई इस घटना का एक वीडियो बुधवार को वायरल हो गया जिसने पूरे केस को उलट कर रख दिया।वीडियो में दिख रहा है जिस विकास नाम के युवक के ऊपर चोरी और मारपीट करने का आरोप लगा है उसको भीड़ द्वारा एक पेड़ से बांधकर जमकर मारा पीटा जा रहा है।पिटाई से घायल युवक अपनी जान बक्स देने के लिए सामने खड़ी भीड़ से गिड़गिड़ाता है।लेक़िन बेक़ाबू सम्प्रदाय विशेष की भीड़ जान लेने के इरादे से युवक को पीट रही थी।जब पुलिस आई तब जाकर भीड़ ने युवक को छोड़ा।फिलहाल युवक का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस ने क्या कहा..?

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है।तीन लोगों को अब तक इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है।बाक़ी फ़रार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us