Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सास बहू की मौत के बाद परिजनों की चीख पुकार से दहल उठा पोस्टमार्टम हाउस..!

फतेहपुर:सास बहू की मौत के बाद परिजनों की चीख पुकार से दहल उठा पोस्टमार्टम हाउस..!
पोस्टमार्टम हाऊस में बैठे परिजन

बीती रात असोथर थाना क्षेत्र के एक गाँव में सास बहू ने आपस मे झगड़ा करने के बाद फ़ांसी लगा ली..जिससे मौक़े पर ही दोनों की मौत हो गई पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...

फतेहपुर: घरेलू गृह कलह का अंजाम एक ऐसे मुक़ाम पर पहुंच जाएगा जहां एक साथ दो मौतें हो जाएंगी ऐसा तो शायद घर वालों ने भी नहीं सोचा होगा। लेक़िन ऐसी ही एक ह्रदय विदारक घटना असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव में बीती रात घटित हुई है।जानकारी के अनुसार रामचंद्र साहू की 24 वर्षीय पत्नी सोनम का अपनी सास धनपतिया के साथ मंगलवार शाम जमकर घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद बहू सोनम ने घर के ही एक कमरे में जाकर फ़ांसी लगा ली।

यह भी पढ़े:फ़तेहपुर-बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े रेलवे के इंजीनियर को मारी गोली मौत.!

बहू को फांसी के फंदे में लटकता हुआ देख सास डर गई और उसने भी उसी कमरे में ख़ुद को बन्द कर फ़ांसी लगा ली जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कमरे की दीवाल तोड़ दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम हाउस में मच गई चीख़ पुकार...

बुधवार दोपहर बाद जब एक ही घर के दो शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ तो पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजनों को चीखें पूरे परिसर में गूंज उठी।हर किसी की आंखे इस घटना के बाद नम दिखी।

सोनम के घर वालों ने लगाया ससुराली जनों पर मारपीट का आरोप...

टेनी गाँव निवासी मृतका सोनम के पिता राजू साहू ने बताया कि क़रीब 3 साल पहले अपनी बेटी की शादी कुशुम्भी गाँव के रामचंद्र शाहू के साथ की थी लेक़िन शादी के बाद ही मेरी बेटी का पति व उसकी सास दोनों उत्पीड़ित करते थे।राजू ने बेटी के ससुरालीजनो पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने पहले मेरी बेटी को मिलकर मार डाला है।फिर उसके बाद कानून के डर की वजह से सास ने भी फांसी लगा ली है। आपको बता दे कि मृतका सोनम की शादी के क़रीब तीन बरस हो चुके हैं और उसको संतान सुख की प्राप्ति अभी तक नहीं हुई थी लेक़िन सोनम के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने अपनी माँ को बताया था कि फ़िलहाल वह पेट से थी।इस घटना से एक तरह से कुल तीन जानों ने दुनिया को अलविदा कहा है।

रामचंद्र की पहली पत्नी ने भी की थी आत्महत्या...

सोनम के पिता राजू ने बताया कि उसकी बेटी रामचन्द्र की दूसरी पत्नी थी।रामचंद्र की पहली पत्नी बाँदा ज़िले की थी औऱ उसने भी शादी के कुछ एक साल बाद ही ससुरालीजनों से तंग आकर फ़ांसी लगा आत्म हत्या कर ली थी।रामचंद्र की पहली पत्नी के मरने के बाद ही उसने अपनी बेटी सोनम का विवाह उसके साथ किया था।पर उसे क्या पता था कि उसकी बेटी का भी अंजाम भी रामचंद्र की पहली पत्नी के तरीके होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us