Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:परिजन लगा रहे हत्या का आरोप..पुलिस बता रही है सड़क हादसा.!

फर्रुखाबाद:परिजन लगा रहे हत्या का आरोप..पुलिस बता रही है सड़क हादसा.!
फर्रुखाबाद:गमगीन बैठे परिजन।

शमसाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत सड़क किनारे मिले एक युवक के शव के मामले में पुलिस और परिजनों के अपने अपने दावे हैं..परिजन युवक की हत्या किए जाने की बात कह रहें हैं वहीं पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:शमसाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस इस पूरे मामले को सड़क हादसा बता रही है।पुलिस ने एक डीसीएम को चालक सहित पकड़ा भी है।लेक़िन डीसीएम चालक पूरे प्रकरण में ख़ुद को ज़बरन फ़साए जाने की बात कह रहा है।Farrukhabad news

प्राप्त जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव साधौ सराय निवासी रामप्रसाद शाक्य का 19 वर्षीय पुत्र चंदन शाक्य का शव बीते दिवस की रात्रि लगभग 8:30 बिरियाडाडा जाने वाले मार्ग के निकट मिला था।घटना की सूचना पर शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची युवक के जीवित होने की आशंका पर उपचार हेतु लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भिजवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।Farrukhabad murder news

युगान्तर प्रवाह संवाददाता के मुताबिक घटना के संबंध में मृतक के पिता रामप्रसाद शाक्य ने बताया है कि उनका पुत्र चंदन शाक्य गांव के मौजूदा प्रधान के नाती नन्हे लाल पुत्र बालक राम के साथ  बाइक द्वारा खरेटा गया था उन्होंने यह भी बताया गांव के पवन कुमार ने दोनों को जाते हुए देखा भी था।Farrukhabad crime news

लेक़िन रात को युवक के सड़क किनारे मृत मिलने की सूचना परिवार वालों को जब मिली तो कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के शव को देखकर हत्या का आरोप लगाया।Farrukhabad shamshabad murder news

मृतक के पिता रामप्रकाश ने प्रधान पौत्र नन्हे लाल के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है।वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद आरके रावत ने बताया कि दुर्घटना की सूचना दी गई थी जिस पर वे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहां युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था।गांव खरेटा जाने वाले मार्ग पर दबिश दी जहां उन्होंने संदेह के आधार पर एक डीसीएम जिसका नम्बर pb10 HD 6862 को कब्जे में लेकर चालक मंगतसिंह निवासी सागंदपुर थाना सेमराला जनपद लुधियाना पंजाब से पूछताछ की जा रही है।

हालांकि चालक मंगत सिंह ने बताया है की शाहजहांपुर से कायमगंज के लिए जा रहे थे थाना पुलिस द्वारा सुबह बिरियाडाडा में 3:00 बजे के करीब निकलते वक्त हिरासत में लिया गया है।मुझे पुलिस द्वारा गलत तरीके से फसाया जा रहा है।

इस पूरे प्रकरण में मृतक के परिजन भले ही हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्रधान पौत्र पर आरोप लगा रहें हों लेकिन पुलिस युवक की मौत सड़क हादसे में हो जाने की बात कह रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us