Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:छात्रा की मौत व कई लोगों की हालत बिगड़ने से गाँव में फ़ैली दहशत.खाई थी फाइलेरिया की दवा!

Farrukhabad news:छात्रा की मौत व कई लोगों की हालत बिगड़ने से गाँव में फ़ैली दहशत.खाई थी फाइलेरिया की दवा!
Farrukhabad news:रोते बिलखते परिजन।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फर्रुखाबाद (farrukhabad news) से एक हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है।यहाँ एक गांव में कई लोगों की तबियत अचानक से ख़राब हो गई है।तथा एक छात्रा की मौत भी हो गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद हड़कम्प मच गया है।क्योंकि परिजनों की तरफ़ से जो आरोप लगाए जा रहें हैं वो हैरान करने वाले हैं।परिजनों का कहना है कि फाइलेरिया की दवाई खाने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई औऱ अस्पताल पहुँचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।farrukhabad news

उपलब्ध जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के घुमैया रसूलपुर निवासी राजेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री रूपा की हालत अचानक बिगड़ गई।और कुछ घण्टों के भीतर उसने दम तोड़ दिया। farrukhabad news

बताया जा रहा है कि गांव की आंगनवाड़ी कार्यकत्री  और आशा ने मंगलवार को गांव में घर घर जाकर फाइलेरिया औऱ एल्बेंडाजोल की गोलियां बांटी थी जिसमें एक साथ चार चार गोली खाने को कहा था,जिन लोगों ने दवाइयां खाई हैं उनमें छात्रा रूपा देवी भी थी।दवा खाने के बाद उसके पेट में दर्द और होने लगी औऱ फिर उल्टी।

परिजन तुरंत रूपा को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने तुरंत फर्रुखाबाद ले जाने की सलाह दी फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में ही रुपा ने दम तोड़ दिया।

इसके अलावा गाँव के और कई लोगों की भी तबियत ये दवा खाने के बाद बिगड़ गई है।जिन लोगों की हालत बिगड़ी हैं उनमें नव्या पुत्री संजीव कुमार उम्र 8 साल सुमित पुत्र श्याम सिंह उम्र 16 वर्ष चंचल पुत्र बाबूराम उम्र 6 साल अंजुम पुत्री बाबूराम उम्र 4 वर्ष शिवानी पुत्री श्याम सिंह उम्र 18 वर्ष, संजय कुमार की पत्नी दिनेश कुमार नितेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह नितेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 11 वर्ष शिवानी पुत्री उमेश चंद उम्र 10 वर्ष खुशबू पुत्री धीरेंद्र सिंह निलेश कुमार पुत्र सत्यराम शांति देवी पत्नी राम शंकर उम्र 48 वर्ष।Farrukhabad news

यह भी कहा जा रहा है कि गाँव के मुनेश नाम के व्यक्ति एल्बेंडाजोल की गोली अपनी बकरी को खिला दी थी और दवा खाने के कुछ देर बाद ही बकरी की मौत हो गई है।

राजेश कुमार ने अपनी पुत्री की मृत्यु के बाद तुरंत सूचना नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन को दी सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए फर्रुखाबाद भेज दिया है।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फ़ैली हुई है।ज़िले का स्वास्थ्य महकमा भी सन्नाटे में आ गया है।सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने मामले के बाबत कहा है कि मामले की जानकारी हुई है।जांच के लिए गांव में टीम भेजी जा रही है।फाइलेरिया की दवा से किसी की मौत नहीं हो सकती है।बाकी लोग कैसे बीमार हुए,टीम जांच कर यह बात स्पष्ट करेगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us