Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के चाचा का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद में लटकता मिला शव हत्या की आशंका (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

यूपी के एटा जनपद में गुरुवार को एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है, शव की शिनाख्त फर्रुखाबाद निवासी जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्र के चाचा के रूप में हुई है,पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के चाचा का शव एटा जनपद में पेड़ से लटका हुआ मिला है,परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। farrukhabad news

जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बेला सराय गजा निवासी अनुज कुमार उर्फ भूरे पुत्र विशेषण दयाल उम्र 45 वर्ष बीते 15 तारीख को नोएडा में रहने वाले अपने भतीजों  राजकमल व नीलकमल के पास गए हुए थे।बताया जा रहा है कि वहां से वह वापस रोडवेज बस से लौट रहे थे।लेकिन घर नहीं पहुचें थे।

गुरुवार को जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के बनकटी दरियावगंज रोड पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका हुआ मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जामा तलाशी ली तो रोडवेज टिकट व मोबाइल फोन व कुछ रुपये जेब से मिले।जेब मे मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने शव की शिनाख्त करा परिजनों को घटना की सूचना दी।शव की पहचान फर्रुखाबाद के बेला सराय गज़ा निवासी अनुज कुमार उर्फ़ भूरे पुत्र विशेषण दयाल के रूप में हुई।एटा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।सूचना पर मौके पर पहुंचे भतीजे मनोज मिश्रा व परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।मृतक के चार बच्चे हैं बड़ी बेटी निधि जिसकी शादी हो गई है  मुस्कान( 14)तान्या (12) एक पुत्र लकी 10 वर्ष है।

एटा के जैथरा थाने के उपनिरीक्षक चरण सिंह ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर गए थे जहां पेड़ पर शव लटका मिला है।जमा तलाशी में बस टिकट 3653 रुपए व मोबाइल फोन बरामद हुआ मृतक के भतीजे जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा की तरफ़ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

18 Feb 2021 By Shubham Mishra

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर में साइबर अपराधियों ने ग्राम विकास अधिकारी यशवीर सिंह और उनकी पत्नी अपर्णा के संयुक्त बैंक खातों को निशाना...
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम
लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Follow Us