Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:प्रेम प्रंसग में खूनी खेल.युवक की गोली मारकर हत्या..हत्यारोपी भी हुआ घायल.!

फर्रुखाबाद:प्रेम प्रंसग में खूनी खेल.युवक की गोली मारकर हत्या..हत्यारोपी भी हुआ घायल.!
फर्रुखाबाद:युवक की गोली मारकर हत्या।अस्पताल में मौजूद पुलिस बल।

यूपी के फर्रुखाबाद में सोमवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई..हत्यारोपी भी जवाबी गोलीबारी में घायल हो गया..देर शाम हुए इस गोलीकांड से इलाक़े में सनसनी फैल गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:सोमवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।हत्यारोपी भी जवाबी गोलीबारी में घायल हो गया है।आमने सामने दो युवकों की बीच हुई फायरिंग की इस घटना से इलाक़े में हड़कम्प मच गया है।

ये भी पढ़ें-UP:लापता लता जिंदा निकली..हत्या कर शव ग़ायब करने का लगा था आरोप..घटनास्थल पर मिला था खून..!

जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला दाऊद खां भीकमपुरा निवासी 35 वर्षीय कृष्णा राज उर्फ भइया लाल पुत्र किशन लाल मौर्य और मोहल्ला बीबीगंज निवासी 27 वर्षीय मयंक उर्फ विपिन शाक्य पुत्र बजरंगी के बीच देर शाम खूनी संघर्ष हो गया।

ये भी पढ़ें-UP:कोरोना किट घोटाले में कार्यवाही..दो जिलों के डीपीआरओ सस्पेंड..बड़े अधिकारियों को बचाने का खेल शुरू.!

मयंक उर्फ़ विपिन शाक्य ने कृष्ण राज को सीधे सीने में गोली मार दी।जवाब में आरोपी मयंक के पैर में भी गोली लगी।घटना की सूचना पर परिजन दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर आए।जहाँ डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।घायल हत्यारोपी मयंक का इलाज़ जारी था।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा जेपी शर्मा, इंस्पेक्टर जेपी यादव भारी पुलिस बल के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:लाखों के माल सहित शातिर चोरों का एक बड़ा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा..मोबाइल टॉवरों से था कनेक्शन..!

घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।मृतक की पत्नी गायत्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।परिजनों नें बताया कि घटना बीबीगंज पुलिस चौकी के पीछे मोहल्ला बंदोबस्ती में हुई है।मृतक के 13 वर्षीय पुत्र सुदीप, 11 वर्षीय पुत्री सोनाली, 9 वर्षीय पुत्र अनिल है।घटना के वक्त मृतक की पुत्री सोनाली भी मौजूद थी।पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें-अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा..गृह मंत्री अमित शाह को कही ये बात..!

पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि फिलाहल आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है| प्रेम प्रसंग के मामले की भी पड़ताल की जायेगी| घायल आरोपी हिरासत में है उसका उपचार चल रहा है।आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us