Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के यहाँ CBI का छापा,फतेहपुर के डीएम रहते किए थे अवैध तरीक़े से बालू खनन के पट्टे..सीबीआई ने मंगाई नोट गिनने की मशीन!

यूपी:बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के यहाँ CBI का छापा,फतेहपुर के डीएम रहते किए थे अवैध तरीक़े से बालू खनन के पट्टे..सीबीआई ने मंगाई नोट गिनने की मशीन!
फ़ाइल फ़ोटो

बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के यहां बुधवार सुबह सीबीआई ने छापा डाल दिया,अभय सिंह के ऊपर फतेहपुर के तत्कालीन डीएम रहते हुए खनन में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे थे..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

बुलंदशहर:सीबीआई ने प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियों के ऊपर जांच का सिंकजा कस रखा है।आपको बता दे कि बुधवार को अवैध खनन के मामले में बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के आवास पर सीबीआई ने छापा डाला है।बताया जा रहा है कि सीबीआई की एक टीम सुबह से ही अभय सिंह के आवास पर छापेमारी की कार्यवाही कर रही है।इस दौरान डीएम अभय भी आवास में मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह दो वाहनों में सवार होकर पहुंची सीबीआई की टीम ने डीएम के सरकारी आवास पर छापा मारा। एक घंटे की तलाशी के बाद सीबीआई ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई है।जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीएम आवास में बडी मात्रा में नगदी बरामद हुई है।

गौरतबल है कि अखिलेश यादव सरकार में अभय सिंह की नियुक्ति फतेहपुर में जिलाधिकारी के पद पर थी उस दौरान डीएम अभय के ऊपर आरोप लगे थे कि इन्होंने हाईकोर्ट की रोक के बावजूद ज़िले में बालू के अवैध तरीक़े से खनन के पट्टे किए थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us