Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda Road Accident News: बांदा में इनोवा और टैंपो की जबरदस्त टक्कर.सात लोगों की मौत कई गंभीर रूप से घायल

बांदा सड़क हादसा टैंपो के उड़े परखच्चे: फोटो सोसल मीडिया

यूपी के बांदा में इनोवा और टैंपो में सीधी भिडंत से सात लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.टक्कर इतनी जोरदार थी की टैंपो के परखच्चे उड़ गए और वो दो भागों में बंट गया.पढ़ें युगांतर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Uttar Pradesh Banda Road Accident Seven People killed Meny Severely Injured)

Banda Road Accident News: यूपी के बांदा में शुक्रवार शाम इनोवा और टैंपो की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें सात लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है.

बताया जा है कि गिरवा थाना क्षेत्र कस्बे के पहले नरैनी की ओर से आ रही इनोवा की टैंपो से सीधी टक्कर हो गई.भिडंत के बाद इनोवा रोड किनारे भरे पानी की खंती में जा पलटी वहीं दूसरी ओर टैंपो के परखच्चे उड़ गए.जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि टैंपो दो भागों में बंट गया.बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए हैं. मरने वाले में बच्चे भी शामिल हैं.मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया हैं.पुलिस द्वारा मरने वाले जिन लोगों की अभी तक पुष्टि की गई है उनमें हुसैनपुर गिरवां निवासी 60 वर्षीय हाजी यासीन, 28 वर्ष नीलू ग्राम बांसी, पनगरा गांव निवासी 42 वर्षीय प्रमोद द्विवेदी व उसका 14 वर्षीय पुत्र मोहित  है.शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के भेज दिया.(Uttar Pradesh Banda Road Accident Seven People killed Meny Severely Injured)

29 Jul 2022 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
फतेहपुर पुलिस ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को लेकर नई व्यवस्था लागू की है. अब मुकदमा दर्ज होते ही...
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

Follow Us