Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बाँदा:घर में आग लगने से महिला औऱ उसके तीन मासूम बच्चे जिंदा जले.हादसा या साज़िश पुलिस जाँच में जुटी.!

बाँदा:घर में आग लगने से महिला औऱ उसके तीन मासूम बच्चे जिंदा जले.हादसा या साज़िश पुलिस जाँच में जुटी.!
बाँदा:शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस।

यूपी के बाँदा में बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है, यहां एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों सहित जिंदा जल गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

बाँदा:banda news एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों सहित घर में लगी आग से जिंदा जल गई है।पुलिस ने जले हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।मामला बाँदा के मरका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के दुबे का पुरवा गाँव के रहने वाला कल्लू दूसरे प्रान्त में मजदूरी करता है।उसकी पत्नी संगीता (35) तीन बच्चों अंजली(9), आशीष(6) औऱ छोटी(3) के साथ गाँव मे रहती है। banda me aag

शनिवार तड़के क़रीब 4:30 बजे घर में आग की लपटें पड़ोसियों ने देखी।गाँव के लोग इकठ्ठा हो आग बुझाने के प्रयास में जुट गए फायर बिग्रेड और पुलिस को भी सूचना दे दी।लेक़िन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जब तक आग पर काबू पाया जाता पूरा घर जलकर राख हो चुका था और उसी के अन्दर संगीता औऱ उसके तीनों बच्चे जिंदा जलकर मर चुके थे।

कुछ ग्रामीण इसे हादसा मान रहें हैं।चूंकि मकान कच्चा बना हुआ है।और घर में भूसा आदि भी भरा हुआ था।अलाव की चिंगारी से आग लगी औऱ धीरे धीरे आग ने विकराल हो गई जिसके चलते किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

इस अग्निकांड के पीछे क्या कोई साजिश भी है।क्या किसी ने जानबूझकर कर आग लगाई है।इस बात की पुलिस जाँच कर रही है।

फिलहाल मामले में बाँदा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी,शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।पूरे मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us