Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In UP: 4 टाइम बम के साथ पकड़े गए जावेद का क्या कुछ और था प्लान ! यूपी एसटीएफ की सक्रियता के चलते बड़ी साजिश नाकाम

पकड़ा गया शख्स, image credit original source

Up News Hindi

यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ (Stf) ने मुजफ्फरनगर से चार टाइम बम (Time Bomb) समेत एक शख्स को गिरफ्तार (Arrest) किया है. पुलिस का ऐसा मानना है कि यह शख्स किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आया था हालांकि इस घटना की सूचना बमरोधक दस्ते को देते हुए शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

4 टाइम बम के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले से एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक शख्स को संदिग्ध के उद्देश्य से गिरफ्तार किया, लेकिन जब उसकी तलाशी ली गई तो सभी के होश उड़ गए दरअसल तलाशी के दौरान उसके पास से बोतल वाले चार टाइम बम (Time Bomb) मिले पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जावेद बताया है हालांकि इस घटना के बाद आनन-फानन में बमरोधक दस्ता को बुलवाकर इस बम को डिफ्यूज करवाया गया.

muzaffarnagar_up_stf_recovered_time_bomb
टाइम बम बरामद, image credit original source

महिला के कहने पर बनाया था टाइम बम

शुरुआती पूछताछ में आरोपी जावेद ने बताया कि यह बम उसने इमराना नाम की एक महिला के आदेश के बाद बनाया था उसने यह भी बताया कि बम बनाने से पहले उसने पटाखे बनाना सीखा है आरोपी महिला ने उसे इस काम के लिए 50 हजार रुपये देने का वादा किया था, जिसमें उसे 10 हजार रुपये एडवांस मिल चुके थे 40 हजार रुपये डिलीवरी देने के बाद मिलने थे.

यही नहीं पड़ोसी देश नेपाल से भी इस युवक का कनेक्शन सामने आ रहा है. हालांकि पुलिस इस घटना के बाद इस शख्स को लेकर आतंकी गतिविधि से भी जोड़कर देख रही है हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है लेकिन देश की कई सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही हैं.

सोशल मीडिया वीडियो देख सीखा टाइमर

वहीं आरोपी ने बताया कि ग्लूकोज़ बोतल का प्रयोग कर वह बम को बना लेता है, इससे पहले वह रेडियो बनाने का काम कर चुका है. वह बोतल के ऊपर बैटरी और टाइमर लगाकर इसे सर्किट से जोड़ देता था.

इसके बाद वहां ऑर्डर के आधार पर दूसरों को सप्लाई कर देता है हालांकि उसने बताया कि पटाखा बनाना उसने अपने चाचा से सीखा था, सूत्रों की माने तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियोज़ की सहायता से टाइमर लगाना सीखा, इससे पहले भी वह आईईडी बम बना चुका है. फिलहाल इमराना की तलाश की जा रही है.

17 Feb 2024 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला पहुंचेंगे. यहां वह 135 विकास परियोजनाओं का...
Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Follow Us