Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pilibhit News In Hindi: पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर युवक ने संदिध परिस्थितियों में खा लिया जहर ! युवक की मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी

Pilibhit News In Hindi: पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर युवक ने संदिध परिस्थितियों में खा लिया जहर ! युवक की मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी
पीलीभीत में युवक ने एसपी आवास के बाहर खाया जहर, Image credit original Source

पीलीभीत न्यूज़ इन हिंदी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) में एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जहर (Poision) खा लिया. आनन फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत (Death) घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजन उसकी पत्नी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर युवक ने खाया जहर

यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) में एक शख्स ने पत्नी के टॉर्चर (Torture) से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई. अब परिजनों का आरोप है कि इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी जिस वजह से वह काफी परेशान था. इसलिए उसने पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर जहर खा लिया हालांकि इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच का हवाला दे रही है.

पत्नी की प्रताड़ना का आरोप

अभी तक आप सभी ने महिलाओं के साथ ससुरालियों द्वारा की जाने वाली प्रताड़ना के काफी किस्से सुने होंगे लेकिन यहां पर पत्नी की प्रताड़ना से पति ही परेशान था. दरअसल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रहने प्रदीप नाम के युवक की शादी 2 महीने पहले हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही युवक आरोप लगा रहा था कि उसकी पत्नी 5 लाख रुपए की डिमांड कर रही है. रोज-रोज की बातों से परेशान होकर युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुने बिना ही उसे वहां से भगा दिया जिसके बाद वह पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर पहुंचा और वहां पर पहुंचकर उसने जहर खा लिया. इस घटना के बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

young_man_taken_poison_in_pilibhit
युवक ने खाया जहर,मौत, Image credit original Source
नहीं सुनी पुलिस ने शिकायत

मृतक के परिजनों का आरोप है शादी के कुछ दिनों बाद से ही लगातार मृतक की पत्नी 5 लाख रुपये की डिमांड कर रही थी डिमांड ना पूरी करने पर वह परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी काफी दुर्व्यवहार करती थी यही नहीं जब उसकी पैसों की डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसने परिवार के खिलाफ पारिवारिक हिंसा का मुकदमा भी लिखवा दिया जिस वजह से युवक काफी परेशान रहता था इसलिए वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास गया था लेकिन जब पुलिस ने उसकी नहीं सुनी तो उसने आत्महत्या कर ली.

तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि प्रदीप नाम के युवक ने जहर खा लिया था जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us