Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jaya Kishori: महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में पहुँची कथावाचक जया किशोरी के साथ बदसलूकी ! सिरफिरा गिरफ्तार

Jaya Kishori: महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में पहुँची कथावाचक जया किशोरी के साथ बदसलूकी ! सिरफिरा गिरफ्तार
जया किशोरी जी, image credit original source

Jaya Kishori

प्रसिद्ध कथा वाचक (Story teller) और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी (Jaya Kishori) पर गलत टिप्पणी और उनका पीछा करने के आरोप में एक व्यक्ति को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है. जया किशोरी को महिला हेल्पलाइन 1090 के एक प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था जहां पर वह महिलाओं को मोटिवेट कर रही थी.

जया किशोरी के साथ बदसलूकी

प्रसिद्ध महिला कथावाचक (Storyteller) मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी (Jaya Kishori) से बदसलूकी और उनका पीछा करने के आरोप में एक होटल व्यवसायी को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल जया किशोरी को महिला हेल्पलाइन 1090 के एक प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. जहां पर वह महिलाओं को मोटिवेट कर रही थी तभी वहां पर मौजूद एक व्यक्ति जिसका नाम दीपेश ठाकुरदास थवानी भी था.

आरोप है कि वह व्यक्ति बिना बुलाए ही सिक्योरिटी को धक्का मारते हुए मंच पर पहुंच गया इस दौरान उसने बदसलूकी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली जिससे वह काफी डर गई यही नहीं अचानक इस कार्यक्रम में घुसे अनजान आदमी की वजह से कार्यक्रम संचालक पर भी सवाल उठने लगे हैं.

storyteller_misbehaved_accused_arrested_
आरोपित गिरफ्तार, image credit original source

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वही इस घटना के बाद कथावाचक जया किशोरी की ओर से उनके करीबी और मुह बोले भाई दीपक ओझा ने उस आरोपी के खिलाफ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक दीपेश ठाकुरदास थवानी 354 घ और 506 के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक शिरडी का रहने वाला है पेशे से वह एक बड़ा होटल व्यवसायी है उसके बाकी परिजन वेस्ट अफ्रीका में रहकर व्यापार करते है.

पहले भी कर चुका है इस तरह की हरकत

आरोपी युवक जया किशोरी को नियमित रूप से सोशल मीडिया पर फॉलो करता है इसीलिए जया किशोरी के कार्यक्रमो की उसे पहले से ही जानकारी रहती थी जब पुलिस ने गहनता से इसकी जांच की तो ये ज्ञात हुआ कि, लखनऊ के अलावा जयपुर, जालंधर और हैदराबाद में हुए कार्यक्रमो में भी वह बिना बुलाये ही स्टेज तक पहुंच गया था फिलहाल ऐसा वह क्यो करता था अभी इसकी पुष्टि नही हो सकी है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us