Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shweta Singh Gaur:बाँदा में जिला पंचायत सदस्य का फांसी पर लटका मिला शव.फेसबुक की आख़री पोस्ट बयां कर रही है दास्तां

Shweta Singh Gaur:बाँदा में जिला पंचायत सदस्य का फांसी पर लटका मिला शव.फेसबुक की आख़री पोस्ट बयां कर रही है दास्तां
श्वेता सिंह गौर: (फाइल फोटो)

यूपी के बाँदा ज़िले में बुधवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया.जब दोपहर में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव घर में ही फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Shweta Singh Gaur Banda Suicide News

Banda News:यूपी के बाँदा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री व जसपुरा से जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव बुधवार को घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है.घटना के बाद से पति दीपक सिंह गौर फरार है. दीपक शराब कारोबारी व भाजपा नेता है.

एसपी अभिनंदन ने बताया कि वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.तत्काल सूचना पर पुलिस, डॉग स्कवॉड और अन्य टीम मौके पर पहुंची है.

घटना स्थल का जायजा लेने पर पता लग रहा है कि उन्होंने कमरे को बंद करके फांसी लगाई है.उनके इस कदम के पीछे कारण बताया जा रहा है कि उनके और पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था.ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही थी.आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, उससे अक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया.मामला दर्ज करके शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बता दें, श्वेता जसपुरा क्षेत्र के वॉर्ड 12 से BJP की जिला पंचायत सदस्य और भाजपा में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं.उनकी दो बेटियां और एक बेटा है. उधर मौत से एक दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर स्टेटस लगाया था 'घायल नागिन घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए.' इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us