Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Raibareli News : पैर का इलाज कराने पहुंचा युवक, कर डाला पेट का ऑपरेशन

Raibareli News : पैर का इलाज कराने पहुंचा युवक, कर डाला पेट का ऑपरेशन
रायबरेली में पैर की बजाय पेट का कर दिया ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से हैरान कर देने वाला डॉक्टरों का कारनामा सामने आया है.यहां एक युवक पैर का इलाज कराने पहुंचा तो आरोप है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका पैर की बजाय पेट का ऑपरेशन कर दिया. जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है, वही डाक्टर्स ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया.


हाईलाइट्स

  • रायबरेली में युवक पैर का इलाज कराने पहुंचा अस्पताल,डाक्टर्स ने कर दिया पेट का ऑपरेशन
  • डाक्टर्स पर बड़ी लापरवाही का आरोप,जिला अस्पताल का मामला
  • सीएमएस ने सभी आरोपो को गलत बताया, डीएम ने दिए जांच के आदेश

instead of the leg the doctors did the operation of the stomach : कभी सुना है जिस मर्ज का इलाज कराने मरीज अस्पताल जाते हैं उस मर्ज का इलाज न करते हुए शरीर के दूसरे अंग को ही ऑपरेट कर दिया जाए ..फिर आपके मन में चिकित्सक भी किसी अपराधी से कम नहीं दिखेंगे.ऐसा ही कुछ रायबरेली जिले से एक मामला सामने आया है. युवक का इलाज क्या करना था और कर दिया ये इलाज फिर क्या हुआ..

दिखाने पहुंचा पैर कर दिया पेट का ऑपरेशन

यूपी के रायबरेली जिले के दीपेमउ गांव निवासी राजकुमार अपने पैर का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा,जहां डाक्टर ने उसे देख कर ह्रदय रोग विशेषज्ञ के पास भेज दिया और फिर आरोप है कि पैर की बजाय डाक्टर ने पेट का आपरेशन कर दिया.

डाक्टर्स पर लगाया बड़ा आरोप

जानकारी के मुताबिक रायबरेली के दीपेमउ निवासी राजकुमार इलाज के लिए वे जिला अस्पताल पहुंचे थे.यहां उन्हें चिकित्सक प्रदीप अग्रवाल ने देखा और फिर डाक्टर ने उसे ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम के पास भेज दिया.आरोप है कि राजकुमार को डॉक्टर सलीम ऑपरेशन थियेटर ले गए और  एनेस्थेसिया देकर बेहोश कर दिया.वहां उसका पेट का ऑपरेशन कर दिया जब उसे जानकारी हुई कि उसके पैर की बजाय पेट का ऑपरेशन कर दिया है जिसके बाद पीड़ित आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचा.

सीएमएस ने सभी आरोपों को ठहराया गलत

वही जब इस मामले में सीएमएस से बात की गई तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि यह झूठे आरोप मढ़े जा रहे हैं. डाक्टर्स को बदनाम करने के लिए.उसने खुद ही ब्लेड से अपना पेट फाड़ा है. इस पूरे मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं जांच में जो भी सत्यता निकलकर आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us