Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Raebareli Accident News : यूपी में कोहरे का सितम चाय की दुकान में बैठे 12 लोगों को डंफर ने रौंदा

Raebareli Accident News : यूपी में कोहरे का सितम चाय की दुकान में बैठे 12 लोगों को डंफर ने रौंदा
Raebareli Accident News

उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड औऱ कोहरे की चपेट में है. कोहरे के चलते सड़क हादसों की बाढ़ आई हुई है. बुधवार सुबह रायबरेली में कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 6 की हालत बेहद गम्भीर है.

Raebareli Accident News : उत्तर प्रदेश इन दिनों कोहरे की चादर से ढका हुआ है. भीषण ठंड और कोहरे के चलते सड़क हादसों की बाढ़ आई हुई है. विजिबिलिटी बेहद कम है, जिसकी वजह से हर रोज बड़ी संख्या में सड़क हादसे हो रहे हैं. बुधवार सुबह यूपी के रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

घटना थाना गुरबक्श गंज क्षेत्र के खगिया खेड़ा गांव की है. बताया जा रहा है कि बछरावां की तरफ से आ रहा है डंफर अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में घुस गया दुकान के बाहर मेज पर बैठे हुए करीब 12 लोग डंपर की चपेट में आ गए 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है. 6 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है

बताया जा रहा है कि चाय की दुकान में रोज की तरह लोग बैठे हुए थे, इसी बीच अचानक एक डंफर दुकान में घुसता चला आया, जब तक लोग सम्भल पाते वह लोगों को कुचलते हुए पुलिया से नीचे पलट गया. हादसे में चाय दुकानदार की भी मौत हो गई है. 

कोहरे को लेकर जारी है रेड अलर्ट...

मौसम विभाग की तरफ़ से अगले 24 घण्टों तक कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल यूपी में ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है. यूपी का अलीगढ़ जिला मंगलवार बुधवार की रात प्रदेश का सबसे सर्द जिला रहा, यहां पारा गिरकर 1.6℃ तक पहुँच गया.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us