Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

New Thana List UP : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सहित 13 जिलों में 18 नए पुलिस थानों को मंजूरी देखें लिस्ट

New Thana List UP : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सहित 13 जिलों में 18 नए पुलिस थानों को मंजूरी देखें लिस्ट
New Thana UP : सांकेतिक फ़ोटो

उत्तर प्रदेश सरकार ( UP Government ) ने सूबे के 13 जिलों में 18 नए पुलिस थानों ( New Police Station In UP ) को मंजूरी दे दी है. इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है..

UP New Thana List : उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में 18 नए पुलिस थानों को शासन की मंजूरी मिल गई है. जल्द ही इन नए थानों में ( UP Me Naye Thane ) थाना प्रभारियों की पोस्टिंग होगी. इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव ( गृह ) संजय प्रसाद की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. New Thana In UP 

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद, कुशीनगर, कानपुर देहात, देवरिया और औरय्या जिले में दो-दो नए थानों की मंजूरी मिली है.गाजियाबाद में विजय नगर थाने के कुछ क्षेत्र को हटाकर क्रासिंग रिपब्लिक थाना और मसूरी व कविनगर थाने के कुछ क्षेत्रों को काटकर वेव सिटी थाना बनाया जाएगा.

इसी तरह कुशीनगर में पटहरेवा के कुछ क्षेत्रों को काटकर चौराखास और पडरौना को काट कर रविंद्र नगर धूस थाना बनाया जाएगा.कानपुर देहात के शिवली थाने को काटकर मैथा (मांडा) थाना और रनियां पुलिस चौकी को उच्चीकृत करते हुए उसे थाना बनाने का फैसला किया गया है. New Police Stations In UP

देवरिया के रूद्रपुर थाने से अलग सुरौली और खामपार एवं बनकटा के हिस्से को काटकर श्रीरामपुर थाना बनाने की मंजूरी दी गई है. औरैया में कुदरकोट और सहार नए थाने बनेगें.लखीमपुर खीरी में उचौलिया, कौशांबी में संदीपनघाट, अमेठी में इन्हौना, लखनऊ ग्रामीण में रहीमाबाद, प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना, फतेहपुर में राधा नगर, सुल्तानपुर में शिवगढ़ और अयोध्या में बाबा बाजार थाने को मंजूरी दी गई है.

इसके अलावा प्रदेश में तीन नई पुलिस चौकियों को भी मंजूरी दी गई है.प्रतापगढ़ में ननौती, देवरिया में देवरहा बाबा आश्रम और सीतापुर में पाताबोझ नई पुलिस चौकी बनेंगीं. New Than In UP

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us