Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Narendra Giri Death:भावुक हुईं केंद्रीय मंत्री कहा होगी निष्पक्ष जाँच देखें वीडियो

Narendra Giri Death:भावुक हुईं केंद्रीय मंत्री कहा होगी निष्पक्ष जाँच देखें वीडियो
Narendra giri Death : श्रद्धांजलि अर्पित करतीं केंद्रीय मंत्री

महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत पर केंद्रीय मंत्री व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति (Niranjan Jyoti statement on narendra giri death) ने गहरे शोक में हैं.मंगलवार को वह शव का अंतिम दर्शन करने के लिए प्रयागराज पहुंचीं थीं, इसके बाद उन्होंने क्या कुछ कहा है.आइए जानते हैं. Mahant Narendra Giri Death News

Narendra Giri Death:नरेद्र गिरी की मौत किन परिस्तिथियों में हुई कैसे हुई औऱ कौन लोग इस मौत के जिम्मेदार हैं।पुलिस की जांच लगातार जारी है।फ़िलहाल शव को प्रयागराज (Prayagraj News) स्थिति बाघम्भरी मठ में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया है।जहाँ देश की राजनीतिक हस्तियां सहित बड़ी संख्या में नरेंद्र गिरी के अनुयायी पहुँच रहें हैं।केंद्रीय मंत्री व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति (Niranjan Jyoti) भी अंतिम दर्शन हेतु प्रयागराज पहुँचीं। Narendra Giri Death Latest News

इस दौरान उन्होंने एक वीडियो बयान (Niranjan Jyoti Video Narendra Giri Death) जारी करते हुए कहा कि निरंजनी अखाड़े के महंत व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri) की मौत से बेहद दुःखी हूँ।उनकी मौत का गहरा सदमा लगा है।विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह आत्महत्या भी कर सकतें हैं। 

केंद्रीय मंत्री (Niranjan Jyoti )ने कहा कि वह ऐसे स्वभाव के व्यक्ति नहीं थे उनके अंदर राग या द्वेष वाली भावना ही नहीं रहती थी।अक्सर उनसे मिलने का अवसर मिलता रहता था।हाल ही में गंगा दशहरे के मौक़े पर उनसे मुलाकात हुई थी।उस दौरान उनके साथ विभिन्न धर्मीक आयोजनों में शामिल हुई थी। Narendra Giri Death 

साध्वी ने कहा कि मुझे महामंडलेश्वर बनाने में उन्हें (Narendra Giri) बहुत ख़ुशी हुई थी।उन्होंने कहा था कि आप केंद्र में मंत्री हैं ऐसे में आप हमारे अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी तो सरकार में हमारे संत समाज का प्रतिनिधित्व होगा। 

महंत नरेंद्र गिरी की मौत (Narendra Giri Death) से साध्वी बेहद दुःखी हैं।मीडिया से बातचीत करते हुए वह बार बार भावुक हो रहीं हैं।उन्होंने नरेंद्र गिरी की मौत की निष्पक्ष जाँच की मांग सरकार से की है। Narendra Giri Death

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us