Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Morena Murder News : एमपी के मुरैना में ताबड़तोड़ फायरिंग 6 लोगों की हत्या कई घायल, दस वर्षों से था विवाद

Morena Murder News : एमपी के मुरैना में ताबड़तोड़ फायरिंग 6 लोगों की हत्या कई घायल, दस वर्षों से था विवाद
एमपी के मुरैना में गोलीकांड 6 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के मुरैना (Morena Murder) जिले में दो पक्षों की आपसी रंजिश के चलते 6 लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर कर हत्या कर दी गई जबकि कई लोग घायल हैं. घटना लेपा गांव की बताई जा रही है


हाईलाइट्स

  • मध्यप्रदेश के मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या
  • लेपा गांव में पिछले कई वर्षों से दो परिवारों के बीच चला आ रहा था जमीनी विवाद
  • मुरैना हत्याकांड में तीन पुरुष और तीन महिलाओं की मौत जबकि तीन अन्य घायल, 8 लोगों पर मुकदमा

Morena Murder Case : एमपी के मुरैना मुख्यालय से लगभग 50 से 60 किलोमीटर दूर दिमनी विधानसभा अंतर्गत लेपा गांव में शुक्रवार दिनदहाड़े गोलीकांड में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य का गंभीर हालत में ईलाज जारी है. गोलीकांड की इस घटना के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया और पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गई है.

मुरैना में भीषण गोलीकांड से एक ही परिवार के छः लोगों की मौत (Morena Murder Case)

एमपी के मुरैना में शुकवार सुबह लेपा गांव गोलियों की गर्जना से गूंज उठा. पिछले दस वर्षों से दो परिवारों में चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की मौत गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. मुरैना (Morena Murder) के लेपा गांव में हुई वारदात का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग लाठी और बंदूक लिए सड़क पर खड़े हैं तभी एक युवक बंदूक लेकर आता है और 9 लोगों को गोलीमार देता है.

घटना में तीन पुरुष और तीन महिलाओं की मृत्यु हो जाती है जबकि तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह शामिल हैं जबकि घायलों में विनोद सिंह पुत्र सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं.

दस वर्षों से चली आ रही है पुरानी रंजिश (Morena Murder Case)

मुरैना के लेपा गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते वर्ष 2013 में गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार पर धीर सिंह तोमर के परिवार के दो सदस्यों की हत्या करने का मुकदमा चल रहा है जो कि लगातार बढ़ता जा रहा था. पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना ने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है इसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया जबकि घायलों का इलाज जारी है उन्होंने कहा इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us