Rain In Utrakhand:उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार अब तक 40 से ज़्यादा की मौत दर्जनों लापता रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड में हो रही जानलेवा बारिश से अब तक 40 से ज़्यादा लोगों के मौत की ख़बर है. वहीं दर्जनों लोग लापता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. Uttrakhand Rain Latest News
Rain In Uttrakhand:उत्तराखंड में हो रही बारिश से वहां हाहाकार मचा हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 40 से ज़्यादा लोगों की बारिश की वजह से मौत हो चुकी है. जबकि दर्जनो लोग लापता हो गए हैं. लगातार जवानों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. Utrakhand Latest News
चारधाम यात्रा के रास्तों में भारी भूस्खलन के बाद अब नैनीताल और रुद्रपुर में भारी तबाही हुई है. नैनीताल जिले में 27, अल्मोड़ा जिले में 12 और चमोली जिले में 4 लोगों की मौत की खबर है. आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून की तरफ से ये जानकारी दी गई है. पिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हुई है और दो लापता बताए जा रहे हैं.Rain In Nainital

पीएम के अलावा राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले प्रभावित इलाकों का हेलीकॉप्टर से दौरा किया और उसके बाद पीड़ितों से भी मुलाकात की. साथ ही सीएम ने राहत बचाव कार्य को भी देखा. इसके बाद सीएम ने मुआवजे का भी ऐलान किया.Utrakhand Latest News
इस आपदा में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही जिन लोगों के घर तबाह हो चुके हैं, उन्हें 1 लाख 9 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया गया है. Utrakhand Rain News
