Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mainpuri Murder : घरेलू विवाद में युवक कर बैठा वीभत्स नरसंहार, 5 को बांका से काटा - खुद का भी किया ख़ात्मा

Mainpuri Murder : घरेलू विवाद में युवक कर बैठा वीभत्स नरसंहार, 5 को बांका से काटा - खुद का भी किया ख़ात्मा
मैनपुरी में वीभत्स हत्याकांड ,आरोपित ने खुद भी किया सुसाइड

Mainpuri Crime: यूपी के मैनपुरी में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात ने सबको झकझोर कर रख दिया है. घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आगबबूला हुए युवक ने अपने परिवार के 5 लोगों की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार कर अपना खात्मा कर लिया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • मैनपुरी में वीभत्स हत्याकांड से दहल उठा क्षेत्र,5 को काटा और खुद का भी किया खात्मा
  • घरेलू विवाद में कर डाली ऐसी वारदात, छोटे भाई की कल ही लौटी थी बारात
  • एसपी विनोद कुमार समेत आलाधिकारी मौजूद

Man killed 5 people of a family : मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के एक घर में शादी का माहौल था, एक दिन पहले नई नवेली दुल्हन विदा होकर ससुराल आयी थी. सब लोग शादी की रस्मों में व्यस्त थे और अगले दिन रात में जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था. शादी की खुशी अचानक मातम में तब्दील हो गई. आखिर क्या थी वजह जो घर के ही युवक ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला और खुद को भी मौत के गले लगा लिया.

एक ही परिवार के 5 हत्याओं से दहला मैनपुरी का ये गांव

मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र के आरसरा गोकुलपुर में देर रात शादी के घर में युवक ने अपने परिवार के 5 लोगों की बांके से काटकर नृशंस हत्या कर दी. युवक यही नहीं रुका अपनी पत्नी व एक अन्य महिला पर भी हमला किया जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए.घर के बाहर खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना पर इलाके में हड़कम्प मच गया और सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

घरेलू विवाद बताई जा रही हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक किशनी क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में रहने वाला 30 वर्षीय शिववीर जो नोएडा में कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था. बीते शुक्रवार को ही उसके छोटे भाई सोनू यादव की बारात लौट कर आई हुई थी. घर पर अन्य रस्में की जा रही थीं. घर में नाते-रिश्तेदार मौजूद थे. बताया जा रहा कि कुछ घरेलू विवाद परिजनों में हुआ था .रात ढाई बजे सभी सोने गए ,नई नवेली दुल्हन और भाई सोनू छत पर सो रहे थे.तभी शिववीर किसी बात से नाराज होकर बांका लेकर पहुंचा और ऊपर सो रहे भाई और उसकी दुल्हन को काट डाला.

बहनोई और दोस्त को भी नहीं छोड़ा

शिववीर यहीं नहीं रुका उसने भाई सोनू, उसकी पत्नी के अलावा छोटे भाई अभिषेक, बहनोई सौरव, फिरोजाबाद से आए दोस्त दीपक की भी काटकर नृशंस हत्या कर दी. फिर अपनी पत्नी डॉली और मामा पर भी वार किया जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए.परिजनों के चीखने के बाद उसने खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली. 6 लोगों की मौत के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. सूचना पर फारेंसिक समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

एसपी मैनपुरी ने क्या बताया

एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि किशनी के असरारा गोकुलपुर गांव में शिववीर यादव ने इस हत्याकाण्ड को अंजाम दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली. एसपी ने कहा कि शुक्रवार को उसके भाई सोनू की बारात लौटी थी .शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच शिववीर ने अपने भाई भुल्लन यादव, सोनू यादव और उनकी पत्नी की धारधार हथियार से काटकर हत्या कर दी. इसके अलावा बहनोई और अपने दोस्त को भी मौत के घाट उतर दिया. पत्नी और पिता पर भी हमला किया. जिसमें दोनों को अस्पताल ले जाया गया है.फिलहाल कानून व्यवस्था से सम्बंधित कोई समस्या नहीं है.आवश्यक कार्यवाई की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us