Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Suicide In Love : 'किसी की सगी नहीं होती लड़कियां' वीडियो में बोला प्रेमी फिर खा लिया ज़हर,मौत

Suicide In Love : 'किसी की सगी नहीं होती लड़कियां' वीडियो में बोला प्रेमी फिर खा लिया ज़हर,मौत
जहर खाने से पहले मृतक सचिन ने वीडियो बनाया था

Suicide In Love इश्क़ में जान देने का सिलसिला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिला का है, जहां एक युवक ने सुसाइड करने से पहले अपना वीडियो बनाया,जिसमें उसने अपनी कथित प्रेमिका पर कई आरोप लगाए, फिर जहर खा लिया. युवक की अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई.

Suicide In Love : प्रेम प्रसंगों में जान देने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कंही माशूका की बेवफाई में कोई आशिक़ अपनी जिंदगी खत्म करने में तुला है तो कहीं एकतरफा प्यार में कोई जान दे रहा है तो वहीं ज़माने की बंदिशों में जुदा होने के डर में प्रेमी प्रेमिका मौत को गले लगा रहे हैं.हर रोज दर्जनों ऐसी खबरें आती हैं.ताज़ा मामला लखीमपुर खीरी ज़िले का है. जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए जहर खाने से पहले वीडियो बनाया, वीडियो में कई बातें उसने कही, यहां तक कहा कि-'लड़कियां किसी की सगी नहीं होती हैं.'

पूरा मामला जानें विस्तार से...

जानकारी के अनुसार लखीमपुर के थाना गोला गोकर्णनाथ अंतर्गत गोला कस्बे के पूर्वी दस्ताना मोहल्ले के रहने वाले युवक सचिन का उसके मोहल्ले की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.

आरोप है कि सचिन अपनी प्रेमिका और उसके परिवार वालों पर लाखों रुपए खर्च कर चुका था. सचिन प्रेमिका के साथ विवाह करना चाहता था, मगर उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था.इसके बाद से युवक तनाव में रहने लगा. वह गोला से लगभग 20 किलोमीटर दूर हैदराबाद थाना क्षेत्र में अपने फार्म हाउस पर गया और वहां प्रेमिका और उसके परिवार को सजा दिलाने की बात कहते हुए एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया. इसके बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली.जब सचिन फार्म से घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने जाकर देखा, तो वहां उसका लाश पड़ी हुई थी.

परिवार वालों ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें वीडियो थे. इसके बाद मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मृतक के पिता ने सचिन की प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है.

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के...
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Follow Us