Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौशाम्बी:तेज़ाब कांड-पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची थी हमले की साजिश-पुलिस ने किया खुलासा।

कौशाम्बी:तेज़ाब कांड-पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची थी हमले की साजिश-पुलिस ने किया खुलासा।
आरोपियों के साथ पुलिस

8 दिसम्बर को जिला मुख्यालय मंझनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी पर हुए एसिड अटैक का मास्टरमाइंड कोई औऱ नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही थी। जिला मुख्यालय में हुई इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...एक रिपोर्ट।

कौशाम्बी: कहते हैं प्यार,मोहब्बत,इश्क़ खुदा का बनाया हुआ वो नायाब तोहफा है जो केवल इंसान को मिला है लेक़िन जब इसी इश्क के दीवार की बुनियाद अवैध सम्बन्धो पर टिकी होती हैं तो अक्सर उसकी सीढियां जुर्म के रास्ते होकर गुजरती हैं।
ताज़ा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां बीते आठ दिसम्बर को मार्निंग वॉक पर निकले एक दम्पति पर हुए एसिड अटैक हुआ था।

बीते आठ दिसम्बर को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक दम्पति हुए एसिड अटैक से पूरे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर प्रश्नचिन्ह उठ रहे थे,चूंकि हमला मंझनपुर जिला मुख्यालय में एसपी कार्यालय के समीप डायट मैदान में हुआ था,हमले में पति हनुमन्त प्रसाद का बुरी तरह झुलस गया था,और उसकी पत्नी बच गई थी पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई थी।


सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से पुलिस ने जब घायल के पत्नी के नम्बर खंगालने शुरू किए तो पुलिस का शक घायल की पत्नी पर गहरा गया और पुलिस ने उमाशंकर दुबे नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उमाशंकर ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए पुलिस को बताया कि उसका औऱ हनुमंत प्रसाद की पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था,जिसकी जब हनुमंत को लगी तो उसने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया,फिर मैंने और हनुमंत की पत्नी ने हनुमन्त को रास्ते से हटाने के लिए ये एसिड से हमला करवाया।


पुलिस ने हनुमंत की पत्नी व उसके प्रेमी उमाशंकर और हमलावर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है,जिनके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है
उधर एसिड अटैक के हमले से घायल हनुमंत प्रसाद की हालत अस्पताल में अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us