Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jhansi Army Jawan Death : झांसी में टैंक फटने से सेना के दो जवान शहीद, एक घायल

Jhansi Army Jawan Death : झांसी में टैंक फटने से सेना के दो जवान शहीद, एक घायल
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के झांसी में सेना के दो जवान गुरुवार रात एक हादसे में शहीद हो गए, तीसरे की हालत गम्भीर है, बताया जा रहा है कि टैंक की बैरल फटने से हादसा हुआ है. Jhansi babina camp army man death news

Jhansi News : उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए, तीसरे की हालत गम्भीर बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार यह हादसा झांसी के बबीना स्थित फील्ड फायरिंग रेंज ( Babina Army Field firing Range ) में हुआ है, यहां एक टैंक की बैरल फटने से यह हादसा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टैंक टी-90 में गोला लोड करने के बाद फायर किया गया था. उसी दौरान गोला चलते ही बैरल फट गई और हादसा हो गया.

हादसे में नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया (41) समेत तीन जवान घायल हो गए.उनको आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया.इलाज के दौरान सुमेर सिंह बगारिया व एक अन्य जवान की मौत हो गई.वहीं, टैंक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं.उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. हालांकि सेना की तरफ़ से इस मामले फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है. बबीना थाने से दो जवानों के मौत की पुष्टि हुई है.

बता दें कि बबीना रेंज फायरिंग झांसी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है. ब्रिटिश शासनकाल के दौरान यहां कैंटोनमेंट एरिया बनाया गया था.यह तब ब्रिटिश आर्मी के बेस की तरह काम करती थी.अब यह एशिया में सबसे बड़े सैन्य ठिकाने के तौर पर तब्दील हो गई है, जो 2749 एकड़ क्षेत्र में फैली है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us