
BREAKING:कुपवाड़ा में आतंकी हमला..सीआरपीएफ के कई जवान शहीद..!
On
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
डेस्क:जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमले जारी हैं।सोमवार को कुपवाड़ा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।जिसमें तीन जवानों के मौक़े पर ही शहीद होने की सूचना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले में क्रालगुंद क्षेत्र के वंगाम-कजियाबाद में हमलावरों ने सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं।अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है तथा हमलावरों को ढूंढ़ने के लिए सर्च अभियान जारी है।

Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
