Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हैदराबाद के हैवानों का एनकाउंटर-पुलिसकर्मियों पर हो रही फूलों की वर्षा..भारी तादाद में घटनास्थल पर लोग मौजूद..!

हैदराबाद के हैवानों का एनकाउंटर-पुलिसकर्मियों पर हो रही फूलों की वर्षा..भारी तादाद में घटनास्थल पर लोग मौजूद..!
फ़ोटो साभार गूगल

शुक्रवार सुबह की सबसे बड़ी खबर हैदराबाद से आई।जहां पुलिस ने महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले चारो आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

क्राइम डेस्क:हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से पूरे देश में गुस्सा व्याप्त था।लोग जगह जगह आरोपियों को जल्द से जल्द मौत की सजा देने की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।इस बीच शुक्रवार सुबह सुबह खबर आई कि चारो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।

कैसे हुआ एनकाउंटर..?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार भोर पहर क़रीब 3:30 बजे पुलिस चारों आरोपियों को लेकर हाइवे में बने उसी फ्लाई ओवर के नीचे सीन रीक्रेट करने के लिए लेकर आए थे जहाँ महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली थी।

ये भी पढ़े-Big Breaking:हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों का हुआ एनकाउंटर..!

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान चारों आरोपी पुलिस के हथियारो पर झपटे और फिर खेतो की तरफ़ भागने लगे।और मजबूरन पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए फायरिंग करनी पड़ी और फिर इसी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए।

घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ी..

जैसे ही एनकाउंटर की ख़बर फैली तो आसपास के लोग भारी संख्या में मौक़े पर पहुंच गए।लोग लगातार पुलिस के ऊपर फूलों की वर्षा कर रहे हैं।

और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना भी।हालांकि एनकाउंटर वाली जगह को पूरी तरह से पुलिस ने सीज कर रखा है।हैदराबाद पुलिस के उच्चाधिकारियो का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us