Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime:एकतरफा प्यार में छात्रा को 'तौफ़ीक़' ने मारी गोली..घटना का खौफनाक वीडियो सीसीटीवी में कैद.!

Crime:एकतरफा प्यार में छात्रा को 'तौफ़ीक़' ने मारी गोली..घटना का खौफनाक वीडियो सीसीटीवी में कैद.!
निकिता।फ़ोटो साभार-गूगल

हरियाणा के फरीदाबाद ज़िले में एक खौफनाक वारदात हुई है।एकतरफ प्यार में आशिक ने छात्रा को सरेराह दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी..घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार की शाम एक ख़ौफ़नाक वारदात घटित हुई है।एकतरफा प्यार में पड़े आशिक ने स्नातक की छात्रा को बीच सड़क गोली मार दी।चार पहिया वाहन से आए आरोपी औऱ उसके साथी ने सड़क से जारी रही छात्रा को ज़बरन कार में बिठाने की कोशिश की जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गोली मार कर हत्या कर दी।वारदात का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। हत्यारोपी की पहचान तौफ़ीक़ नाम के लड़के के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।Faridabad girl student murder

जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के हापुड़ ज़िले की रहने वाली निकिता तोमर पिता मूलचन्द्र तोमर के साथ बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के सेक्टर 23 में रहती थी।परिजनों के अनुसार हत्यारोपी तौफ़ीक़ कक्षा 12 तक निकिता के साथ पढ़ा है।पढ़ाई के दौरान से ही वह दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था।साल 2018 में भी उसने छात्रा का अपरहण किया था।छात्रा के बार बार विरोध के बावजूद आरोपी तौफ़ीक़ पीछा नहीं छोड़ रहा था।Faridabad girl murder lover

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को निकिता परीक्षा देने कॉलेज गई थी।गेट के बाहर भाई और माँ इंतजार कर रहे थे।जब वह परीक्षा देकर गेट के बाहर आई और थोड़ा आगे चली तो वहां खड़ी एक कार से तौफ़ीक़ बाहर निकला और उसने जबरन छात्रा को गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया, जब छात्रा ने विरोध किया तो गोली मार दी और गाड़ी में बैठ फरार हो गया।घायल अवस्था मे छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us