Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jharkhand Gang Rape Case: पति के साथ भारत घूमने आई स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप ! 3 गिरफ्तार, महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से उठे सवाल

Jharkhand Gang Rape Case: पति के साथ भारत घूमने आई स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप ! 3 गिरफ्तार, महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से उठे सवाल

Jharkhand News In Hindi

झारखंड (Jharkhand) से एक बेहद चौका देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर सभी का सिर शर्म से झुक गया. दरअसल दुमका (Dumka) जिले में स्पेन (Spain) से आई एक महिला के साथ 7 से 8 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) की घटना को अंजाम दिया है. यह विदेशी महिला अपने पति के साथ भारत भ्रमण पर आई थी जहां पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया गया है. पीड़िता की शिकायत पर 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अन्य की तलाश की जा रही है.

विदेशी महिला के साथ 7 से 8 लोगों ने किया गैंगरेप

झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) हंसडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्पेन देश की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) का मामला सामने आया है. हालांकि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करते हुए इस मामले में आरोपी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह विदेशी महिला अपने पति के साथ भारत भ्रमण पर आई थी, 28 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. वहीं महिला के साथ हुई दरिंदगी के बाद दुनिया भर में भारत देश की किरकिरी भी हो रही है जहां पर मेहमान को भगवान का दर्जा दिया जाता है वहां पर इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है.

jharkhand_dumka_gang_rape_case
झारखण्ड गैंगरेप, image credit original source

टेंट में घुसकर की गई दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक यह विदेशी महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी वह उत्तराखंड की उप राजधानी दुमका होते हुए भागलपुर की तरफ जा रहे थे लेकिन रात हो चुकी थी इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने हंसडीहा के पास एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे की तभी स्टैंड के पास कुछ अनजान लोग पहुंचे इस टेंट में घुसकर उन लोगों ने महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम देते हुए महिला के साथ मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गए.

3 देश घूम चुका था ये विदेशी कपल

जानकारी के मुताबिक यह फॉरेनर कपल टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक यह लोग पहले हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान जाने के बाद बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे. यहां से उनका प्लान नेपाल जाने का था इन सब में चौका देने वाली बात यह है कि महिला के साथ हुई घटना के बाद वह खुद अपनी बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच कर खुद के साथ ही दर्दनाक घटना को बताया जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जाकर मुआयना किया और कुछ ही देर में तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है.

घटना के बाद गरमाई सियासत

वही इस घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है इस पूरे मामले पर बीजेपी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह हमारे लिए बहुत ही शर्मनाक बात है वही प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अभी भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ एसआईटी का गठन करते हुए उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने के साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us