Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:तंगहाली में जीते हुए जिंदगी की जंग हार गया एक और शिक्षामित्र..न बेटी का ब्याह कर सका और न ही अपनी बीमारी का इलाज.!

फतेहपुर:तंगहाली में जीते हुए जिंदगी की जंग हार गया एक और शिक्षामित्र..न बेटी का ब्याह कर सका और न ही अपनी बीमारी का इलाज.!
फ़ाइल फ़ोटो मृतक शिक्षामित्र लक्ष्मीशंकर शुक्ला

फतेहपुर में बीते गुरुवार को एक शिक्षामित्र की बुखार की वजह से जान चली गई।बताया जा रहा है कि धन के अभाव में शिक्षामित्र का समुचित इलाज न होने के चलते ऐसे हुआ...पढ़े पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद समायोजन रद्द होने से 10 हज़ार के अल्प मानदेय पर कार्यरत शिक्षामित्र आर्थिक बदहाली और तंगी से गुजर रहे हैं।शिक्षामित्रों की माने तो समायोजन रद्द होने के बाद से अब तक पूरे प्रदेश में क़रीब 1500 शिक्षामित्र अपनी जान गवां बैठा है और मौत का कारण समायोजन रद्द होना है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बाढ़ का कहर-कई इलाकों में घरों में घुसा पानी..लोगों का पलायन शुरू.!

ताज़ा मामला फतेहपुर का है यहां भी गुरुवार को एक शिक्षामित्र की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार हंसवा विकास खण्ड के कुसम्भी गाँव के मजरे लडौली प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र लक्ष्मी शंकर शुक्ला की गुरुवार को बुखार की वजह से मौत हो गई।

ये भी पढ़े-राजनीति:मंत्री का बेतुका बयान-विपक्ष ने लोंगो की जान लेने के लिए छोड़ रखें हैं सड़कों पर साँड़.!

शिक्षामित्र संगठन के नेता सुशील तिवारी ने बताया कि लक्ष्मी शंकर को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था लेक़िन पैसों की तंगी के चलते वो अपना इलाज सही से नहीं करा पा रहे थे इसी बीच जब कल उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन इलाज के लिए इलाहाबाद ले जा रहे थे लेक़िन रास्ते मे ही लक्ष्मी शंकर ने दम तोड़ दिया।

सुशील तिवारी ने बताया कि मृतक लक्ष्मी शंकर के दो जवान बेटियां और एक बेटा है समयोजन रद्द होने के बाद ही वह बेटियों की शादी को लेकर परेशान थे कि अब बिना पैसों के कैसे वह अपनी बेटियों की शादी कर पाएंगे।बस इसी चिंता में वह अवसादग्रस्त रहने लगे और अब दुनियां छोड़कर चले गए।

शिक्षामित्र नेता सुशील तिवारी ने बताया कि अल्प मानदेय में जिंदगी गुजार रहे शिक्षामित्रो के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।उन्होंने योगी सरकार से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य के बारे में कोई ठोस निर्णय ले नहीं तो ये मौतों का सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us