Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fake Flying Lieutenant : NDA परीक्षा में नहीं हुआ पास, तो बन गया नकली फ्लाइंग लेफ्टिनेंट, फिर करने लगा ये

Fake Flying Lieutenant : NDA परीक्षा में नहीं हुआ पास, तो बन गया नकली फ्लाइंग लेफ्टिनेंट, फिर करने लगा ये
नकली फ्लाइंग लेफ्टिनेंट को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.NDA परीक्षा में फेल होने पर छात्र नकली लेफ्टिनेंट बनकर सेना में भर्ती के नाम पर नए युवकों को ठगने लगा.यूपी एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने साथ मिलकर फर्जी लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार कर लिया.


हाईलाइट्स

  • नकली फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बन नौजवानों को सेना में नौकरी देने के नाम पर कर रहा था ठगी
  • यूपी एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मिलकर फर्जी लेफ्टिनेंट को किया गिरफ्तार
  • 3 वर्षो से फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर लोगों को करता रहा गुमराह

Fake flying lieutenant arrested by Stf : एक शख्स झूठ बोलकर कई दिनों से फर्जी लेफ्टिनेंट बना रहा.इतना ही नहीं बेरोजगार युवकों से सेना में भर्ती के नाम पर लाखों रुपये भी ऐंठ लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया.आख़िर जब सच्चाई सामने आई तो सुनकर सभी के होश उड़ गए.फिर यूपी एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने यूपी के कई जिलों में यूनिट को सक्रिय किया.तब जाकर यह भेद खुला..

Nda परीक्षा में फेल हुआ तो पहन ली फर्जी लेफ्टिनेंट वाली वर्दी

एयरफोर्स व सेना में भर्ती के नाम पर कानपुर,लखनऊ और गोरखपुर में बेरोजगार युवकों को सीधे भर्ती का वादा करने वाला फर्जी लेफ्टिनेंट यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है.दरअसल यह शख्श जो लेफ्टिनेंट बनकर रसूख झाड़ता रहा,वह नकली लेफ्टिनेंट है.जिसका नाम उत्कर्ष पांडे है.सेना की परीक्षा में फेल हो गया तो उसने शर्मिदा के चलते फर्जी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बन कर अधिकारियों जैसा रसूख अपनाने लगा.

गोरखपुर से खरीदी वर्दी, कुशीनगर से फर्जी आईकार्ड और लखनऊ से लिये मेडल

रसूख इतना बढ़ गया कि शख्श मुख्यअतिथि बनकर कार्यक्रमो में जाने लगा.राजनेताओं से मिलना,लोगों की नजर में अधिकारी जैसा बर्ताव बनाए रखना.जिससे किसी को शक न हो तो वह फ्लाइंग लेफ्टिनेंट की वर्दी पहनकर अप टू डेट रहता था.इसके लिए इसने वर्दी गोरखपुर से ली,मेडल लखनऊ से लिये ,कुशीनगर से फर्जी आईकार्ड बनवाया और बेरोजगार युवकों को जाल में फंसाकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने लगा.अबतक इसने कई लोगों से लाखों की ठगी कर ली थी.

सक्रिय हुई यूपी एसटीएफ की टीम

यूपी एसटीएफ और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम को कई दिनों से सूचना मिल रही थी,कि वायु सेना और सेना में नौकरी के नाम पर एक शख्स कई युवकों के साथ ठगी कर रहा है. मिले इनपुट के आधार पर कुशीनगर निवासी उत्कर्ष पांडे को एसटीएफ़ ने गिरफ्तार कर लिया.जब उससे पूछताछ की गई तो सभी हैरान हो गए पता चला कि वह लेफ्टिनेंट है ही नहीं..जब उसे गिरफ्तार किया गया तो वह फ्लाइंग लेफ्टिनेंट की वर्दी में घूम रहा था. यह भी पता चला की ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि वह एनडीए परीक्षा में फेल हो गया था.

पिछले 3 वर्ष से फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर कर रहा था ठगी

उसने बताया कि गांव का एक लड़का पास हो गया था.शर्म के मारे उसने फर्जी नकली लेफ्टिनेंट की वर्दी पहन ली.परिजनों को भी धोखे में रखा और फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें सेना में नौकरी दिलाने को लेकर ठगी करने लगा.आरोपित पिछले 3 वर्ष से फर्जी लेफ्टिनेंट बनकर ऐसे ही लोगों को ठग रहा था. रकम लेने के बाद सेना के लोगो वाला नियुक्ति पत्र देता था. जिससे किसी को शक न हो.जानकारी ये भी मिली है कि आरोपित की लखनऊ में फास्टफूड की शॉप है.

 

आरोपित के पास से ये सामग्री हुई बरामद

आरोपित के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं. जिसकी जांच की जा रही है.साथ ही दो प्रमोशन फर्जी, एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, दो फर्जी कॉल लेटर, फर्जी पे स्लिप, चार फर्जी आईडी कार्ड, विजिटिंग कार्ड, भारतीय वायुसेना की कैप, पांच अभ्यर्थियों के स्टांप, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड यह भी बरामद हुआ है.अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है.

 

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us