Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Noida News: टेस्ट ड्राइव के बहाने 'थार' लेकर फरार हुआ शातिर चोर ! पुलिस ने रणनीति बनाते हुए धर दबोचा

Noida News: टेस्ट ड्राइव के बहाने 'थार' लेकर फरार हुआ शातिर चोर ! पुलिस ने रणनीति बनाते हुए धर दबोचा
आरोपित गिरफ्तार, image credit original source

यूपी के नोएडा (Noida) से एक ऐसी चोरी का मामला सामने आया है जिसे सुनकर एक बार के लिए आपको हंसी भी आएगी तो दूसरी तरफ आप सतर्क (Alert) भी हो जाएंगे दरअसल यहां पर एक शख्स चार पहिया वाहन शोरूम में गाड़ी खरीदने के लिए गया लेकिन टेस्ट ड्राइव (Test Drive) के नाम पर वह उसे लेकर फरार हो गया वही इस मामले के बाद पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ है कि आरोपी शातिर चोर है.

ग्राहक बनकर शोरूम पहुँचा शातिर चोर

चार पहिया चोरी करने का अजीबोगरीब मामला (Strange Case) उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर 63 से सामने आया है. जहां पर महिंद्रा थार के शोरूम में एक व्यक्ति टेस्ट ड्राइव के नाम से गाड़ी को लेकर फरार हो गया जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो शोरूम के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी हालांकि पुलिस ने कुछ ही समय में इस शातिर चोर को गाड़ी समेत धर दबोचा पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी ले जाने वाला व्यक्ति शातिर चोर है.

कौन है ये शातिर चोर?

जानकारी के मुताबिक अशोक अरोड़ा नाम के व्यक्ति ने कार शोरूम में चोरी के मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की थी कि मोहित चावला नाम का व्यक्ति ग्राहक बनकर आया और उसने कार की टेस्ट ड्राइव बात बोलकर गाड़ी लेकर फरार हो गया जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो पीड़ित ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और सीसीटीवी की सहायता से आरोपी युवक को धर दबोचा है.

पुलिस ने ऐसे दबोचा

वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि शोरूम की ओर से गाड़ी ले जाने वाले शातिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा और सर्विलांस की सहायता से शातिर चोर को धर पहुंचा है. लेकिन जब उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एक शातिर चोर है ऐसे में उन्होंने कर शोरूम वालों को एक नसीहत भी दी है कि बिना जानकारी के किसी को भी टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार देने से पहले पूरी तरह से उसकी जांच कर लें.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us