Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Basti News: चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, पेट भर खाया खाना और फिर बर्तन लेकर हुए फरार

बस्ती में अजीबोगरीब चोरी का मामला,फोटो साभार सोशल मीडिया

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, यहां एक चोरी जो चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल दुबैलिया थाना अंतर्गत नचना गांव के प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने अजीबोगरीब तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया है, चोरी की नीयत से विद्यालय में दाखिल हुए चोरों ने सबसे पहले स्कूल की रसोई में धावा बोला रसोई के अंदर रखे हुए राशन में से सबसे पहले चोरों ने चना और पकौड़ी बनाकर खाई और इसके बाद रसोई में रखा सामान जैसे सिलेंडर,भगौना, जग, चावल, आटा और मसाला लेकर फरार हो गए.

हाईलाइट्स

  • बस्ती में चोरी का अजीबोग़रीब मामला, स्कूल के किचन में घुसकर तले पकौड़े
  • मिड डे मील के लिए रखा था खाद्य पदार्थ, बर्तन किये साफ
  • बस्ती में यह चोरी का अनोखा मामला बना चर्चा का विषय

Strange case of theft in school in Basti : अभी तक आपने चोरी के कई अनोखे और अजीबोगरीब किस्से सुने और देखे होंगे जिसमें चोर बड़े ही शातिराना तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो जाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा चोरी का मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर आप सभी हैरान तो परेशान होंगे ही, साथ ही एक बार के लिए आपको हंसी भी आएगी, दरअसल यहां चोरों ने एक सरकारी स्कूल की रसोई में रखें मिड डे मील पर हाथ साफ कर दिया.

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे हुई प्राथमिक विद्यालय में चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है, यहां दुबैलिया थाना अंतर्गत रचना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय हैं स्कूल में देर रात चोरों ने अजीबोगरीब तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया, चोरी की नीयत से विद्यालय में शातिराना अंदाज में दाखिल हुए इन चोरों ने सबसे पहले स्कूल की रसोई में धावा बोला, जहां मिडडे मील का राशन रखा था. रसोई के अंदर रखे हुए राशन में से सबसे पहले चोरों ने चना खाये और पकौड़ी तल कर खाई और इसके बाद रसोई में रखा सामान जैसे सिलेंडर, भगौना, जग, चावल, आटा और मसाला लेकर फरार हो गए.

नजारा देख सभी के उड़े होश

सुबह जब टीचर स्कूल पहुंचे तो रसोई की हालत देखकर सभी हैरान और परेशान हो गए, दरअसल रसोई का ताला टूटा हुआ था. साथ ही राशन भी गायब था, यह सब देख स्कूल स्कूल के प्रिंसिपल लल्लन त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है इस अनोखी घटना की बात को सुनकर एक बार के लिए पुलिस भी हैरान और परेशान है यही नहीं प्रिंसिपल की शिकायत के बाद पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया पुलिस के मन में अभी भी एक सवाल यह है कि चोर चोरी करने आए थे या खाना खाने फिलहाल यह चोरी देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यदि विद्यालय में होता सीसीटीवी तो मिलता सुराग

इस घटना में कहीं ना कहीं तकनीक का भी अभाव देखा जा रहा है, वर्तमान में सभी सरकारी कार्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाते हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों पर विशेष तौर पर नजर रखी जा सके लेकिन अभी भी कुछ जगह ऐसी है जहां पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है उनमें से एक सरकारी विद्यालय भी हैं जहां पर सीसीटीवी कैमरे ना होने की वजह से कई तरह की समस्याएं होती हैं फिर चाहे वह टीचरों की अनुपस्थिति हो या विद्यालय में फैल रही अनियमतायें यदि यहाँ पर भी कैमरे लगे होते तो शायद पुलिस को काफी मदद मिलती, ऐसे में शासन को भी इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

06 Oct 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट
शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है....
यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल
भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला साप्ताहिक इंसुलिन Awiqli, अब डायबिटीज मरीजों को रोज नहीं लगाना होगा इंजेक्शन
आज का राशिफल 09 जुलाई 2026: जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल
Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद
Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Follow Us