Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Abbas Ansari News : चित्रकूट की जेल से चल रहा था अब्बास अंसारी का साम्राज्य, डीएम एसपी के छापे में खुली पोल, सात पर मुकदमा

अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी सहित सात लोगों पर एफआईआर : फोटो प्रतीकात्मक

चित्रकूट की जेल में बन्द मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बीती रात डीएम औऱ एसपी ने जेल में छापा डाला जिसके बाद जेल प्रशासन की कलई खुल गई. मामले में जेल अधीक्षक, अब्बास अंसारी समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है.

Abbas Ansari Chitrakoot Jail : चित्रकूट की जेल में बन्द विधायक अब्बास अंसारी जेल के अंदर से ही अपने गुंडागर्दी, वसूली आदि का नेटवर्क चला रहा था, जेल प्रशासन उसे विशेष सुविधाएं मुहैया करा रहा था. जेल में अब्बास को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश अलग कमरा मिला हुआ था, जिसमें उसकी पत्नी का क़रीब क़रीब हर रोज आना जाना होता था, अब्बास के साथ उसकी पत्नी कमरे में कई कई घण्टे रहती थी. खुफिया सूत्रों से चित्रकूट जिला प्रशासन को मिली जानकारी के बाद शुक्रवार देर रात डीएम औऱ एसपी ने जेल में छापा डाल दिया. जेल में अब्बास के साथ कमरे में उसकी पत्नी निखत बानो मौजूद मिली. 

प्रशासन ने अब्बास की पत्नी निखत बानो को गिरफ्तार करने के साथ अब्बास अंसारी, जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक और दो आरक्षी और निखत बानो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.मुकदमा चित्रकूट के कर्वी थाना के सब इंस्पेक्टर श्यामदेव सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है.

श्याम देव सिंह ने ही खुफिया रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी.अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि मऊ विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी जो कि चित्रकूट जेल में बंद हैं.उनकी पत्नी निखत बानो अपने ड्राइवर के साथ रोजाना जेल आ रही हैं और कई कई घंटे जेल में बिता रही हैं. 

गवाहों को धमकाता था अब्बास..

अब्बास चित्रकूट जेल में रहकर अपनी पत्नी के मोबाइल फोन से मुकदमें के गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को धमकाता है.पत्नी के मोबाइल से ही वह लोगों को डरा धमकाकर रंगदारी की वसूली भी करता है.रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अगर समय रहते इस पर गौर नहीं किया गया तो अब्बास अंसारी जेल से फरार हो सकता है.

11 Feb 2023 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला...
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

Follow Us