Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Army Jawan Accident News : भारतीय सेना के 16 जवानों की दर्दनाक मौत.!

Army Jawan Accident News : भारतीय सेना के 16 जवानों की दर्दनाक मौत.!
Army Jawan Accident News

सिक्किम में शुक्रवार को भारतीय आर्मी के 16 जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए,जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.सेना ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर जवानों को बाहर निकाला.

Sikkim Army Accident News : भारतीय सेना के 16 जवान शुक्रवार को सड़क हादसे में मारे गए.यह हादसा सिक्किम में हुआ है.जानकारी के अनुसार सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे. ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा.

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया.बताते हैं कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया. जबकि सेना के तीन अधिकारियों और 13 सैनिकों ने हादसे में जान गंवा दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे में गहरा शोक जताया है. राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं. पीएम ने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों की शहादत से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायल जल्द स्वस्थ हों. Sikkim Army Accident News

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया. -सिक्किम में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान लेने वाले दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने कहा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us