Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

व्यापार:मंदी का असर-स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 463 करोड़ का घाटा..!

व्यापार:मंदी का असर-स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 463 करोड़ का घाटा..!
फ़ाइल फ़ोटो साभार फेसबुक

सस्ती विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली स्पाइसजेट कम्पनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 463 करोड़ का घाटा हुआ है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

व्यापार डेस्क:भारत मे चल रही आर्थिक मंदी के चलते कई बड़ी कंपनियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।ताज़ा मामला सस्ती विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली कम्पनी स्पाइसजेट से जुड़ा हुआ है।कम्पनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में क़रीब 463 करोड़ रुपए घाटा हुआ है।

ये भी पढ़े-व्यापार:वोडाफोन ने दी चेतावनी..अब नहीं करेंगे भारत में निवेश..क्या कम्पनी बन्द कर सकती है भारत में सेवाएं..!

कंपनी ने बताया कि संचालन राजस्व बढ़कर इस दौरान 2,845.3 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले 1,874.8 करोड़ था। सितंबर तिमाही में घरेलू विमानन उद्योग में नरमी छाई रहने का भी कंपनी की कमाई पर असर हुआ है। अकाउंटिंग नियमों में बदलाव होने से कंपनी के खर्च में भी इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बेरोजगार युवाओं से ठगी कर रही कम्पनी पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा..डीआईजी ने दिए जांच के आदेश.!

Read More: Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव

कुल घाटे में से 180.3 करोड़ रुपये नियमों में इस बदलाव की वजह से शामिल हुए हैं। सरकार ने इस साल एक अप्रैल से अकाउंटिंग नियमों में बदलाव किया था। इसके तहत पट्टों की मान्यता, प्रस्तुति और खुलासा नियमों में बदलाव किया गया था। अधिकतर विमानन कंपनियां बिक्री और लीज के वापस लेने का विकल्प चुनती हैं, जिससे उन्हें लीजिंग के लिए ज्यादा किराया देना होता है।

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

ये भी पढ़े-नई दिल्ली:वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे गृह मंत्री शाह..बचाएगी चार घण्टे का समय.!

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से घरेलू विमानन उद्योग में जारी नरमी का राजस्व पर काफी असर हुआ है। साथ ही 737 मैक्स विमानों के खड़े होने से संचालन पर भी असर हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल की शुरुआत में इन विमानों के बेड़े में दोबारा शामिल होने से संचालन का स्तर काफी बढ़ जाएगा। अभी कंपनी के पास 118 विमानों का बेड़ा है। 

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us