Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

व्यापार:आर्थिक मंदी के बीच एसबीआई ने घटाई ब्याज दरें..आज से प्रभावी होगा नियम!

व्यापार:आर्थिक मंदी के बीच एसबीआई ने घटाई ब्याज दरें..आज से प्रभावी होगा नियम!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

देश मे चल रही आर्थिक मंदी के बीच एसबीआई ने कर्जदारों को थोड़ी से राहत देने का फ़ैसला किया है एसबीआई ने कर्ज पर अपनी ब्याज दरों को घटा लिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:एसबीआई(SBI) ने इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही कर्ज पर ब्याज दरों को कम करने का सिलसिला शुरू कर रखा है।सबसे पहले अप्रैल में बैंक ने 0.5 प्रतिशत की दरों मे कटौती की इसके बाद मई,जुलाई और अगस्त में भी दरों में कटौती हुई।एसबीआई ने आगामी त्योहारी मौसम पर नजर रखते हुये विभिन्न अवधि के कर्ज की ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की और कटौती की घोषणा की है। यह कटौती आज से प्रभावी होगी।इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में बैंक अब तक ब्याज दर में पांच बार में कुल 0.40 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। बैंक ने इसके साथ ही अपनी खुदरा और थोक सावधि जमा दरों में भी 0.10 प्रतिशत से लेकर 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की है।

ये भी पढ़े-बिजनेस:आर्थिक मंदी की आशंका के बीच सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल..निवेशक काट रहे चांदी!

बैंक ने कहा है कि इस कटौती के बाद उसकी सीमांत लागत आधारित कर्ज की ब्याज दर (एमसीएलआर) 8.25 प्रतिशत से कम होकर 8.15 प्रतिशत रह जायेगी। बैंक के सभी अवधि के कर्ज की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होतीं हैं। एबसीआई ने अपने ज्यादातर कर्ज और जमा उत्पादों की ब्याज दर को रिजर्व बैंक की रेपो दर से जोड़ दिया है।

इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए बैंक ने खुदरा सावधि जमा दर में 0.20 से 0.25 प्रतिशत और थोक राशि में होने वाली जमा की दर में 0.10 से लेकर 0.20 प्रतिशत तक की कमी की है. ये नई दरें भी आज से प्रभावी होंगी।बैंक ने कहा है कि ब्याज दरों में गिरावट के परिवेश और उसके पास उपलब्ध अधिशेष नकदी को देखते हुये उसने अपनी जमा और ऋण की ब्याज दरों को नये सिरे से व्यवस्थित किया है।

Read More: Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us