Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अब इन खातों में ही आएगा पीएम किसान निधि योजना का पैसा..!

अब इन खातों में ही आएगा पीएम किसान निधि योजना का पैसा..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को साल में दी जाने वाली 6 हज़ार की रक़म आपकी एक गलती की वजह से रुक सकती है...क्या है पूरी खबर..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

नई दिल्ली:पीएम किसान योजना का लाभ पा रहे किसानों के लिए एक जरूरी ख़बर सामने आई है।एक रिपोर्ट के अनुसार अब जिन खातों में आधार नम्बर सत्यापित नहीं होगा उन खातों में पीएम किसान योजना के तहत जाने वाला रुपया रोक दिया जाएगा।हालांकि आपके खाते में जैसे ही आधार सत्यापित हो जाएगा फिर से आपको लाभ मिलने लगेगा।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:'सबका विश्वास योजना' एवं जीएसटी के नए ट्रायल रिटर्न के सम्बंध में हुआ सेमिनार।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि पीएम किसान योजना के तहत इस महीने से आधार सत्यापित बैंक खातों वाले पात्र किसानों को ही 2,000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के दौरान पहली किस्त प्राप्त करने के लिए आधार को वैकल्पिक रखा गया था।हालांकि, असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के किसानों को इससे मार्च 2020 तक के लिए छूट प्राप्त है।हालांकि, दूसरी किस्त के लिए आधार को अनिवार्य बनाये जाने का प्रस्ताव था।लेकिन आधार फीडिंग में देरी के चलते इस नियम में 30 नवंबर, 2019 तक की छूट दे दी गई थी।

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

आपको बता दे कि पीएम-किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को तीन बराबर किस्तों में सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।इस योजना के तहत देश के करीब 14 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाने की योजना है।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us