Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shadi Vivah Shubh Muhurt 2024: आज से गूंजने लगेंगी घरों में शहनाइयां ! पहली लग्न आज से, 2024 में शादी-विवाह के जानिए मुहूर्त

Shadi Vivah Shubh Muhurt 2024: आज से गूंजने लगेंगी घरों में शहनाइयां ! पहली लग्न आज से, 2024 में शादी-विवाह के जानिए मुहूर्त
शादी-विवाह मुहूर्त आज से शुरू, फोटो साभार सोशल मीडिया

शादी विवाह के शुभ मुहूर्त डेट 2024

खरमास (Kharmas) का समापन हो चुका है, मकर संक्रांति में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो गया. अब देश भर में आज से ही मांगलिक कार्यक्रम (Auspicious Work) शादी-विवाह (Weddings) की शुरुआत हो जाएगी. 16 जनवरी यानी आज से ही पहली लग्न (Ascendant) है. इसके बाद जनवरी से लेकर अप्रैल तक विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. चलिए आपको बताते हैं कि 2024 में विवाह मुहूर्त की तारीखें क्या रहने वाली है.

आज से बजेंगी घरों में शहनाइयां

मकर संक्रांति से शुभ और मांगलिक कार्य (Auspicious Work) शुरु हो जाते हैं. आज यानी 16 जनवरी से ही लग्न (Ascendant) शुरू हो गयी हैं. शादियों का सीजन (Wedding Season) आते ही बाजार में भी गर्माहट जाहिर है आएगी ही. खास तौर पर कपड़े वाले कारोबारियों, टेंट, कैटरिंग और गेस्ट हाउस वाले लोगों का कारोबार फल फूल उठता है. यही सहालग के दिन हैं, जब इन लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना रहती है. 16 जनवरी से ही पहली लग्न (Ascendant) शुरु हो गयी है. इस बार अप्रैल तक विवाह (Vivah Shubh Muhurt) के अच्छे मुहूर्त बताए गए हैं. फिर जुलाई और नवंबर, दिसम्बर में हैं. पंचांग के अनुसार 2024 में विवाह के 68 मुहूर्त हैं. 25 अप्रैल तक कुल 44 लग्न हैं. इस बार मई जून में मुहूर्त नहीं हैं. फिर सीधे जुलाई में 8 लग्न हैं. फिर सहालग का दौर नवम्बर से शुरू होगा. 

फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त, सहालग को लेकर बाजार भी होंगे गुलजार

2024 में विवाह के 68 मुहूर्त हैं. ज्यादातर मुहूर्त (Muhurt) जनवरी से अप्रैल तक हैं, जिसमें करीब 44 मुहूर्त हैं. फरवरी में सबसे ज्यादा विवाह के 17 मुहूर्त हैं. पहली लग्न (Ascendant) आज यानी 16 जनवरी से शुरू होने जा रही है. सहालग का इंतजार सभी को रहता है. यही नहीं इन दिनों खरमास चल रहे थे लोग भी ख़रीददारी नहीं कर रहे थे अब आज से मांगलिक कार्यक्रमो (Auspicious) की शुरुआत हो चुकी है तो बाजारों का गुलजार होना स्वाभाविक है. खास तौर पर कपड़ा बाजार, टेंट हाउस, केटरिंग, गेस्ट हाउस इन सभी के लिए बड़े ही खुशी के पल हैं. पंडितों, फोटोग्राफी की एडवांस बुकिंग भी शुरू है. 

जानिए विवाह के मुहूर्त (Shadi Vivah Shubh Muhurt 2024)

16 जनवरी 2024 यानी मंगलवार से लग्न (Ascendant) की शुरुआत होने जा रही है. जनवरी में लग्न मुहूर्त 16, 17, 18, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30, 31
फरवरी में सबसे ज्यादा 17 मुहूर्त है. 1, 2, 3, 4, 5, 6, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 29
मार्च में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12
अप्रैल में 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25
जुलाई में 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16
नवम्बर में 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26
दिसम्बर में 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 15.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us