Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Chandragrahan November 2022 : साल का आख़री चंद्रग्रहण, सूतक काल का समय जानें, इस दौरान ये काम नहीं करने चाहिए

Chandragrahan November 2022 : साल का आख़री चंद्रग्रहण, सूतक काल का समय जानें, इस दौरान ये काम नहीं करने चाहिए
Chandragrahan November 2022

साल का आखरी चंद्रग्रहण 8 नवम्बर को होगा, ग्रहण से कुछ घण्टे पहले से सूतक काल शुरु हो जाता है.जिसमें शुभ कार्य करना वर्जित होता है.आइए जानते हैं,चंद्रग्रहण से जुड़ी यह प्रमुख बातें.

Chandragrahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है. 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा और ये ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा. चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. लिहाजा, ज्योतिषविद इस ग्रहण से लोगों को संभलकर रहने की सलाह दे रहे हैं. Chandragrahan november 2022 news in hindi

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने वाला है. भारतीय समयानुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाता है.सूतक के संबंध में ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले सुबह 5.38 बजे से शुरू हो जाएगा. Chandra grahan 2022

चंद्रग्रहण के समय सावधानियां..

जो लोग बीमार हैं, बुजुर्ग हैं, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय में घर में रहना चाहिए. ये लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खाना खा सकते हैं, पानी पी सकते हैं.अगर गर्भवती महिला ग्रहण के समय बाहर निकलती है तो गर्भ में पल रहे शिशु की कुंडली में चंद्र-सूर्य और राहु-केतु से संबंधित दोष आने की संभावना रहती है.इस कारण शास्त्रों में गर्भवती को ग्रहण के समय घर में रहने की सलाह दी गई है.

Read More: आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal): चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

क्या नहीं करना चाहिए..

Read More: आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक समय को आमतौर पर अशुभ मुहूर्त समय माना जाता है. इसे ऐसा समय कहा जा सकता है, जिसमें शुभ कार्य करने वर्जित होते है.सूतक ग्रहण समाप्ति के बाद धर्म स्थलों को फिर से पवित्र किया जाता है.

Read More: आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

सूतक के समय भोजन नहीं करना चाहिए.जल का भी सेवन नहीं करना चाहिए.ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए.

ग्रहण के बाद पीने के पानी को बदल लेना चाहिए.अनेक वैज्ञानिक शोधों से भी यह सिद्ध हो चुका है कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है. ऐसे में यदि उनके पेट में दूषित अन्न या पानी चला जाएगा तो उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है.

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए.

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us