Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025: होली के बाद बदलेगी किस्मत, जानें शुक्रवार को कौन सी राशि होगी मालामाल

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025: होली के बाद बदलेगी किस्मत, जानें शुक्रवार को कौन सी राशि होगी मालामाल
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025: आज का राशिफल वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए शुभ रहेगा वहीं सिंह, मकर और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। बाकी राशियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्र ग्रहण का असर कुछ राशियों पर पड़ सकता है, सावधानी बरतें और शुभ उपाय करें।

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025: आज का राशिफल होली की मस्ती में शुक्रवार का दिन नई ऊर्जा लेकर आ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह दिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि दोपहर 12:56 बजे तक चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में राशियों पर इसका प्रभाव साफ नजर आएगा। आइए जानते हैं पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर अगर रंगों से एलर्जी है तो गीली होली से बचें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नशे से दूर रहें और खान-पान में संयम बरतें। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य पर हल्का असर पड़ सकता है। शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 27, आज का उपाय: हनुमानजी पर लाल गुलाल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में खुशियों की बहार होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। ग्रहों की स्थिति प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल है। करियर में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। शुभ रंग: सफेद | लकी नंबर: 11, आज का उपाय: प्रेम से होली खेलें, अधिक लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक मामलों में सतर्कता बरतें और कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। करियर में उन्नति के संकेत हैं और जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 23, आज का उपाय: हरे रंग से होली खेलें और बुध ग्रह की शांति के लिए दान करें।

Read More: आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

कर्क राशि (Cancer)

आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। शुभ रंग: आसमानी | लकी नंबर: 20, आज का उपाय: किसी गरीब को सफेद मिठाई दान करें।

Read More: आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। चंद्र ग्रहण का असर आपके स्वभाव पर पड़ सकता है, जिससे चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। शुभ रंग: नारंगी | लकी नंबर: 10, आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Read More: Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि में हो रहा है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें और दिन को संयम के साथ बिताएं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें।
शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 14, आज का उपाय: गणेश जी को गुलाल अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

ग्रहों की चाल आज आपके लिए शुभ संकेत दे रही है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी | लकी नंबर: 15, आज का उपाय: गहरे रंगों से होली खेलें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शुभ रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 36
आज का उपाय: हल्के रंगों से होली खेलें और भगवान शिव को जल अर्पित करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिलेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। निवेश के लिए अनुकूल समय है और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ रंग: केसरिया | लकी नंबर: 25
आज का उपाय: पीले और केसरिया रंगों से होली खेलें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें और अधिक खर्च से बचें। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। कार्यस्थल पर दबाव महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा | लकी नंबर: 26, आज का उपाय: गहरे भूरे रंग से होली खेलें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन मानसिक शांति देने वाला रहेगा। हालांकि, धन हानि के योग बन रहे हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें और क्रोध से बचें। शुभ रंग: स्लेटी | लकी नंबर: 17
आज का उपाय: माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धैर्य से काम लें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। शुभ रंग: पीला | लकी नंबर: 30
आज का उपाय: किसी गरीब को भोजन कराए

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us