Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अमेरिका ने कहा- भारत के साथ 2+2 वार्ता गहरे रणनीतिक साझेदारी के संकेत

modi

अमेरिका

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अगले सप्ताह नयी दिल्ली में होने वाली पहली भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का संकेत है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस 2+2 वार्ता के लिए नयी दिल्ली जाएंगे।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कल अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों मंत्री अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे। वे लोग महत्वपूर्ण राजनयिक और सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भारत के साथ अमेरिका की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा, ”वार्ता हमारे दोनों देशों के बीच गहन रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्र में ठोस सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत के उदय का संकेत है। नोर्ट ने कहा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी का महत्व अमेरिकी राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और दक्षिण एशिया एवं भारत-प्रशांत रणनीतियों में उजागर किया गया है। उन्होंने कहा, ”हम इसे लेकर आशान्वित हैं और आपमें से कुछ लोग हमारे साथ यात्रा करेंगे।”

25 Oct 2018 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
09 अगस्त 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है. कुछ जातकों को नौकरी, कारोबार...
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

Follow Us