Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Indian Railways Toilet News: गज़ब हो गया पेशाब करने पर IRCTC ने GST सहित वसूले 112 रुपए

Indian Railways Toilet News: गज़ब हो गया पेशाब करने पर IRCTC ने GST सहित वसूले 112 रुपए
Indian Railways Toilet GST News: प्रतीकात्मक फोटो

रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय को अगर आप प्रयोग करना चाहते हैं तो एक बाद उसकी रेट रिस्ट को जरूर पढ़ ले क्योंकि इसके लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. इंडियन रेलवे अब पेशाब करने पर भी जीएसटी (GST) वसूल कर रही है (Indian Railways IRCTC Agra Cantt Railway Station Toilet GST Viral Hindi News)

Indian Railways IRCTC Agra Toilet GST News: देश भर में जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर जगह शौचालय बनाए जा रहें हैं वहीं अब पेशाब करने में जीएसटी (railway toilet gst) लगाकर लोगों की जेबें ढीली की जा रही है. मामला यूपी के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है जहां रेलवे स्टेशन (Indian Railways) पर बने शौचालय (Toilet) में पेशाब करने गए दो विदेशी सैलानियों से आईआरसीटीसी (IRCTC) ने जीएसटी (GST) सहित 112 रुपए चर्च किए हैं. घटना के बाद ये ख़बर सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है

क्या है पूरा मामला? (IRCTC Toilet GST News)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो विदेशी सैलानी यूपी के आगरा में पर्यटन के लिए आए थे. सैलानियों ने दिल्ली पहुंचने के बाद गतिमान एक्सप्रेस (Gatiman Express) से आगरा (Agra) कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे  जहां पहले से मौजूद उनके गाइड आईसी श्रीवास्तव (IC Shrivastav) ने उनको रिसीव किया. ब्रिटिश नागरिकों ने अपने गाइड से शौचालय जाने की बात कही.

गाइड श्रीवास्तव उनको प्लेटफार्म नंबर 1 पर बने IRCTC के एक्जिक्यूटिव लाउंज में ले गए जहां उन विदेशी सैलानियों ने पेशाब (gst on toilet agra) की और पांच मिनट बाद वापस आ गए. लाउंज के बाहर बैठे कर्मचारी ने उनसे 224 रुपए देने को कहा इस पर गाइड आईसी श्रीवास्तव ने आपत्ति जताते हुए पूछा तो कर्मचारी ने कहा 100 रुपए प्रति व्यक्ति इसका चार्ज है और 12 प्रतिसत GST के साथ 112 रूपए हुए और दो लोगों के 224 रूपए.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

इसपर काफी बहस पर भी जब वह कर्मचारी नहीं माना तो खुद गाइड श्रीवास्तव से अपने पास से पैसे दिए. मीडिया को जानकारी देते हुए गाइड ने कहा कि रेलवे (gst on railway toilet) द्वारा इस तरह से अगर पैसे वसूले जाएंगे तो भारत आने वाले विदेशियों पर इसका गलत असर होगा. आईसी ने इसकी शिकायत पर्यटन विभाग से की है

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

आईआरसीटीसी ने जवाब में क्या कहा?(IRCTC Toilet GST News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन बने टॉयलेट चार्ज के मामले में मीडिया को जवाब देते हुए स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा कि एग्जिक्यूटिव लाउंज में दो घंटे बिताने का चार्ज 200 रुपये है. ऐसा हो सकता है कि यात्रियों ने वहां कुछ समय बिताया हो, इसलिए उनसे यह चार्ज लिया किया गया होगा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us