Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up News: आज के इस ऐतिहासिक दिन मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ "राम रहीम" तो हिंदू परिवार में जन्मे "राम"

Up News: आज के इस ऐतिहासिक दिन मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ
मुस्लिम परिवार ने बच्चे का नाम रखा राम रहीम, फोटो साभार सोशल मीडिया

Women Delevery In Ram Pran Pratishtha

देशवासियों के लिए आज का दिन किसी पर्व (Festival) से कम नहीं रहा. आज के इस ऐतिहासिक दिन पर कई महिलाओं ने प्रसव (Delivery) कराने की इच्छा जाहिर की थी. दोपहर के बाद भगवान श्री राम की झलक सबके सामने आई तो वही यूपी के फिरोजाबाद में भी एक मुस्लिम परिवार की खुशियां दोगुनी हो गयी दरअसल यहाँ पर एक मुस्लिम महिला ने लड़के को जन्म दिया हैं जिसका नाम राम रहीम रखा गया है.

मुस्लिम परिवार बना चर्चा का विषय

प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के दिन भगवान श्री राम की एक झलक पाने को आतुर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा था. आज के दिन गर्भवती महिलाओं में डिलीवरी कराने को लेकर अस्पतालों में भीड़ बनी रही. वही फिरोजाबाद के एक मुस्लिम परिवार ने भाईचारे और हिंदू मुस्लिम की एकता का उदाहरण दिया है उनके इस फैसले के बाद देश भर में वह चर्चा का विषय बने हुए हैं. जानिए ऐसा क्या हुआ जो आज यह विषय चर्चा बन गया है.

मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ राम रहीम

मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर का है, जहां पर फरजाना नाम की महिला को प्रसव पीड़ा हुई जिसे मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती करवाया गया, लेकिन इससे पहले ही मुस्लिम महिला ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि, उसकी ऐसी कामना है कि, उसका बच्चा आज ही के दिन हो और ऐसा हुआ भी मुस्लिम महिला फरजाना ने एक लड़के को जन्म दिया. बेटा पैदा होने के बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल बन गया वही बच्चे की दादी हुस्न बानो ने अपने पोते का नाम 'राम रहीम' रख दिया. उनके इस फैसले के बाद देश भर में ये मुस्लिम परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है.

आज के दिन जन्मे बच्चों को दिए जाएंगे कपड़े और उपहार

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन जैन ने बताया कि आज के इस पावन अवसर पर मेडिकल कॉलेज में कुल 12 बच्चों ने जन्म लिया है सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं यही नहीं इन सभी जन्मे बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए कपड़े और उपहार भी दिए जाएंगे 1 दिन में 12 बच्चे पैदा होने के बाद पूरे अस्पताल का माहौल बदल सा गया है. मेडिकल कॉलेज परिसर में चारों तरफ केवल जय श्री राम के जयकर है सुनने को मिल रहे है.

संभल के सरकारी अस्पताल में जच्चा ने रखा नाम राम

इसी तरह से उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के सरकारी अस्पताल में एक हिंदू महिला ने भी एक नवजात को जन्म दिया. आज के दिन जन्मे इस बच्चे की खुशी में परिवार वालों ने उसका नाम मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम पर "राम" रख दिया. यही नहीं बच्चों के जन्म से खुश पिता ने बच्चों के कान में राम नाम कहा तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों को राम पताका भी पहनाई गई देशभर की तमाम महिलाओं ने आज के दिन प्रसव कराने की इच्छा जाहिर की थी. इसलिए लगभग सभी अस्पतालों को फूल मालाओं से सजाया गया था आज के दिन अस्पताल में आने वाले मरीजो के साथ जय श्री राम उद्घोष के साथ बातचीत की जा रही थी.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us