Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: इस शख्श के कहने पर दोनों ने नाम बदलकर रची थी साजिश ! Ram Mandir और Yogi Adityanath को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

UP News: इस शख्श के कहने पर दोनों ने नाम बदलकर रची थी साजिश ! Ram Mandir और Yogi Adityanath को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार
बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर, सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और एसटीएफ प्रमुख (Stf Chief) अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में खुफिया एजेंसियों की मदद से एसटीएफ ने विभूतिखण्ड क्षेत्र से दो को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इन दोनों ने आईएसआई एजेंट (Isi Agent) बनकर एक मेल के जरिये इस गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के कहने पर दी. जिसकी तलाश जारी है.

बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र ने उड़ाई सबकी नींद

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला (Sensational Case) सामने आया है. अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी है. ऐसे में इस धमकी भरे पत्र ने सबकी नींद उड़ा दी. राम मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) मेल के जरिये दी गयी. इस कहानी के पीछे जो बात अबतक सामने आई वह बड़ी ही हैरान कर देने वाली थी. फिलहाल खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) व एसटीएफ की सक्रियता के चलते दो को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बड़ा नेता बनने की चाहत लेकर कर दी ऐसी हरकत

बड़ा नेता बनने की चाहत और सुरक्षा पाने की दृष्टि से भारतीय किसान मंच व गौ सेवा संघ के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी (Devendra Tiwari) ने ऐसी साजिश रची की सभी हैरान हैं. दरअसल देवेंद्र ने अपने ही दो आदमियों से कहकर ईमेल के जरिये धमकी भरा पत्र अपने पास भिजवाया.

इस ईमेल का मकसद और दावा था की यह पत्र आइएसआइ एजेंट (ISI Agent) के द्वारा जारी किया गया है. इस धमकी भरे पत्र में राम मंदिर (Ram Mandir), सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश (Amitabh Yash) को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी. फिर देवेंद्र ने ही इस धमकी की एफआईआर कराई. जिसके बाद खुफिया एजेंसियां हरकत में आई और धमकी देने वाले दो आरोपितों को एसटीएफ टीम ने विभूतिखण्ड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. 

दोनों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, देवेंद्र की तलाश जारी

पकड़े गए दोनों आरोपित ताहर सिंह (Tahar Singh) व ओम प्रकाश मिश्र (Om Prakash Mishra) हैं जिसके पास से दो मोबाइल, वाई-फाई रॉउटर और डीवीआर बरामद हुए हैं. स्पेशल टास्क 4K डीएसपी प्रवेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह दोनों आरोपित गोंडा (Gonda) के धानेपुर (Dhanepur) के रहने वाले हैं.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

यहां ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा इन दोनों ने धमकी के लिए जुबेर और अल अमन शाहरुख खान नाम से दो मेल आईडी बनाई हुई थी जिससे यह लगे कि यह पत्र इसी एजेंट के द्वारा ही भेजा गया है पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि इस धमकी के लिए देवेंद्र तिवारी नामक एक व्यक्ति के कहने पर ही यह पत्र भेजा गया था फिलहाल में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और देवेंद्र तिवारी की तलाश की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us