Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sadhvi Niranjan Jyoti Accident News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

Sadhvi Niranjan Jyoti Accident News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, घायल
दुर्घटनाग्रस्त कार | निरंजन ज्योति ( फाइल फ़ोटो)

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गईं. हादसा कर्नाटक में हुआ है. बताया जा रहा है कि वह अपने मंत्रालय के काम से कर्नाटक के दौरे पर थीं.


हाईलाइट्स

  • केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सड़क में घायल..
  • कर्नाटक के विजयपुरा में ट्रक ने मारी टक्कर..
  • कई जगह आईं चोटें. मंत्री ने बयान जारी कर कहा- 'ठीक हूँ.'

Sadhvi Niranjan Jyoti News : भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गईं. 

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री मंत्रालय के काम से कर्नाटक के दौरे पर थीं. गुरुवार शाम वह कार में बैठकर जा रहीं थीं. इसी दौरान विजयपुरा इलाक़े में उनकी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई. कार के ड्राइवर सहित केंद्रीय मंत्री को हल्की चोटें आईं हैं. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में ट्रक चला रहा था. पुलिस ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया है.

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हादसे के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी मांसपेशियों में चोटें आईं हैं. उन्होंने अपने शुभ चिंतकों से कहा है कि कोई परेशान न हों, भगवान की बहुत बड़ी कृपा थी, ड्राइवर की सूझ बूझ से कार ट्रक के नीचे जाने से बच गई. उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. ड्राइवर भी खतरे से बाहर है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us